किन्नर से दुष्कर्म और अवैध वसूली का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में: पांच महीने से फरार था; जंगल में घेराबंदी के बाद पकड़ा गया
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
किन्नर के साथ दुष्कर्म और अवैध वसूली के आरोपी अक्षय कुमायूं को पुलिस ने पकड़ लिया है। यह पिछले पांच महीनों से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने इसे मानपुर के जंगल से पकड़ा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने स्पेशल टीम गठित की थी। पुलिस थाना परदेशीपुरा के अनुसार इस पर बीस हजार रुपए का इनाम रखा गया था।
पुलिस के अनुसार पुलिस थाना पंढरीनाथ इंदौर पर 14.10.2025 को फरियादी अल्फिया उर्फ आलिया (किन्नर) गुरू मोनिका कुंवर उम्र 21 साल नि. नंदलालपुरा इंदौर के द्वारा थाने पर रिपोर्ट करने पर तथा 16.10.2025 को फरियादी सोना मंगला गोरी नंदगिरी महामंडलेश्वर उम्र- 37 साल नि. नंदलालपुरा इंदौर के द्वारा बताया गया था कि नंदलालपुरा में 24 किन्नरों द्वारा सामूहिक रूप से एसिड पिया जो एमवायएच इंदौर में इलाजरत हैं।
सूचना पर थाना पंढरीनाथ पर आरोपी सपना हाजी उर्फ आनंद नंदगिरी उम्र- 55 साल निवासी- जनकपुरी कालोनी एमआर 10 इंदौर, राजा हाशमी उम्र- 39 साल निवासी-अम्बेडकर कालोनी थाना आधारताल जिला जबलपुर, पंकज जैन उम्र 46 साल निवासी- झुग्गी झोपडी स्कीम नं. 71 चंदननगर इंदौर और अक्षय कुमायूं के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
दोनों प्रकरणों में आरोपी सपना हाजी के साथ ही राजा हाशमी व पंकज जैन की गिरफ्तारी पूर्व में की जा चुकी थी। एक अन्य आरोपी अक्षय कुमायूं घटना दिनांक से ही फरार था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त जोन-4 आनन्द कलादगी एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-04 दिशेष अग्रवाल व सहायक पुलिस आयुक्त सराफा विजय तिवारी के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
पुलिस टीम को 16 मार्च को सफलता मिलीं। फरार आरोपी अक्षय कुमायूं को तकनीकी साक्ष्य के आधार पर तलाश करने हेतु विशेष टीम को मानपुर रवाना किया गया था। थाना मानपुर पुलिस के सहयोग से पता चला कि आरोपी अक्षय कुमायूं अपने रिश्तेदार के यहां मानपुर में फरारी काट रहा था। आरोपी को मानपुर के जंगलो से घेराबंदी कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। यह स्कीम नं. 140 पिपलियाहाना इंदौर निवासी है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!