पुलिस ने पकड़े दो आदतन शराब तस्कर: कार में भरकर ले जाई जा रही 14 पेटी जब्त; आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कनाड़िया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दबिश देकर दो आदतन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इनके कब्जे से 14 पेटी अवैध शराब और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक ऑल्टो कार जब्त की गई है। जब्त माल की कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रुपए बताई जा रही है।
कनाड़िया टीआई सहर्ष यादव के अनुसार सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी कमलेश चौहान उर्फ कालू पिता अजय चौहान (21) निवासी एबी रोड भोपाल चौराहा देवास और केशव पिता पप्पू लाल यादव (25) निवासी गवली मोहल्ला देवास शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 पेटी देशी मदिरा अवैध शराब बरामद की। आरोपी कार के जरिए शराब की सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने मौके से ऑल्टो कार भी जब्त कर ली है।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अवैध शराब के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
टीआई यादव के मुताबिक आरोपी कमलेश और केशव के खिलाफ पुराने आपराधिक रिकॉर्ड मिले है। देवास के थानों में शराब तस्करी के मामले दर्ज है।
आरोपी लंबे समय से अवैध शराब देवास और आसपास के जिलों में खपाते थे। आरोपी कमलेश चौहान लंबे समय से शराब तस्करी से जुड़ा है। केशव भी अपराधी है।
आर्थिक सोर्स सिर्फ शराब तस्करी से ही है। दोनों पर मारपीट सहित आर्म्स एक्ट के मामले भी दर्ज हैं।
संबंधित समाचार

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!