खबर
Top News

जहरीले पानी से मौतों का मामला: बड़े आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस; राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 जनवरी 2026, 5:18 pm
शेयर करें:
जहरीले पानी से मौतों का मामला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को 69 वर्षीय ओमप्रकाश शर्मा की मौत हो गई। परिवार ने बताया कि दूषित पानी के कारण उनकी किडनी खराब हो गई थी।

आंदोलन की तैयारियां तेज
इस बीच कांग्रेस ने इंदौर में 11 जनवरी को बड़े आंदोलन की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर के कांग्रेसी शामिल होंगे और इंदौर त्रासदी को केंद्रित मुद्दा बनाया गया है। चर्चा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इस आंदोलन में शामिल हो सकते हैं।

हालात गंभीर
भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अभी भी कई लोग बीमार हैं। इस मुद्दे ने प्रदेश की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है।

विपक्षी दल लगातार भाजपा सरकार को घेर रहे हैं, वहीं कुछ वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने भी अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव इस त्रासदी के जिम्मेदार हैं। पार्टी लगातार उनकी इस्तीफे की मांग कर रही है। इसके चलते दोनों नेताओं के निवास पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है।

11 जनवरी को इंदौर में बड़ा आंदोलन
कांग्रेस ने 11 जनवरी को इंदौर में आंदोलन की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इस मुद्दे पर बीजेपी और राज्य सरकार की घेराबंदी करने की रणनीति बनाई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार को इंदौर पहुंचे और गांधी भवन में वरिष्ठ नेताओं के साथ आंदोलन की रूपरेखा तैयार की।

राहुल गांधी के आने की संभावना
सप्ताह भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के प्रशासनिक प्रयासों के कारण उनका गुस्सा बढ़ा है। इसी वजह से प्रदेशभर में कई जिलों में कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं।

बड़े प्रदर्शन को देखते हुए राहुल गांधी के 11 जनवरी को इंदौर आने की चर्चा तेज हो गई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

जीतू पटवारी करेंगे भागीरथपुरा दौरा
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने 6 जनवरी को भागीरथपुरा दौरा करने की घोषणा की। वे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ वहां जाएंगे। इस दौरान वे दूषित जल सप्लाई से प्रभावितों से मिलेंगे और हालात का जायजा लेंगे।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 7 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 8 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 8 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 8 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 8 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 8 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 8 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 8 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 8 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 9 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 9 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 9 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 9 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 9 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 9 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 9 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 9 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!