BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित: दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
BRICS समिट के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में लगातार बढ़ रहे तनाव और उससे आम लोगों पर पड़ रहे असर को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में किसी एक देश या क्षेत्र में पैदा होने वाला संकट बाकी दुनिया को भी प्रभावित करता है।
वैश्विक चुनौतियों का समाधान मिलकर तलाशना जरूरी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी, जलवायु आपदाओं और सप्लाई चेन में आई रुकावटों ने यह साफ कर दिया है कि दुनिया के देश पहले से कहीं ज्यादा एक-दूसरे पर निर्भर हैं। ऐसे में वैश्विक चुनौतियों का समाधान मिलकर तलाशना जरूरी है।
शी जिनपिंग और पुतिन के साथ दिखे पीएम मोदी
समिट के दूसरे दिन भारत मंडपम में BRICS सदस्य देशों के नेताओं का ग्रुप फोटो सेशन हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोनों ओर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नजर आए। ग्रुप फोटो के बाद नेताओं की बैठकों और अलग-अलग द्विपक्षीय मुलाकातों का सिलसिला भी जारी रहा।
7 देशों के नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट के दौरान 7 देशों के नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इन बैठकों में आपसी संबंधों के साथ व्यापार, आर्थिक सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। समिट के पहले दिन आयोजित डिनर में ज्यादातर सदस्य देशों के नेता शामिल हुए।
हालांकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद इसमें मौजूद नहीं रहे। PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शेख खालिद समिट में हिस्सा लेने के बाद UAE लौट गए, जबकि शी जिनपिंग आराम करने के लिए अपने होटल चले गए।
BRICS ने मंजूर किया नई दिल्ली डेक्लरेशन
BRICS देशों ने शनिवार को समिट के दौरान नई दिल्ली डेक्लरेशन को मंजूरी दी। इसमें कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सदस्य देशों की साझा स्थिति सामने रखी गई है। डेक्लरेशन में रूस और चीन समेत BRICS देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की।
सदस्य देशों ने आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
आतंक की फंडिंग रोकने पर भी जोर
BRICS देशों ने आतंकवाद से जुड़ी फंडिंग रोकने और आतंकियों को सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने पर सहमति जताई। सदस्य देशों ने आतंकवाद के खिलाफ सहयोग मजबूत करने की जरूरत बताई।
BRICS में साझा बयान पर सहमति ऐसे समय बनी है, जब पश्चिम एशिया में तनाव जारी है और ईरान, सऊदी अरब तथा UAE समेत क्षेत्रीय देशों के कई मुद्दों पर अलग-अलग रुख हैं। समिट में वैश्विक तनाव, आर्थिक स्थिरता और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर BRICS देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
संबंधित समाचार

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!