दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए 'जोनाथन' से मिले पीएम: गार्ड ऑफ ऑनर दिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, विक्टोरिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया के सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने उनका औपचारिक स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
जोनाथन का जन्म 1832 में हुआ
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स नेशनल बोटैनिकल गार्डन में दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित स्थलीय जीव 'जोनाथन' कछुए से मुलाकात की। माना जाता है कि जोनाथन का जन्म 1832 में हुआ था और उसकी उम्र करीब 194 वर्ष है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार वह दुनिया का सबसे बुजुर्ग जीवित जमीनी जानवर है।
राष्ट्रपति के साथ पीया नारियल पानी, लगाया पौधा
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने बोटैनिकल गार्डन का भ्रमण किया, जहां दोनों नेताओं ने नारियल पानी पीया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक पौधा भी लगाया।
29 जून को राष्ट्रीय दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे मोदी
प्रधानमंत्री मोदी 29 जून को सेशेल्स के 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर आयोजित सैन्य परेड में भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी और भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत भी भाग लेंगे।
समुद्री सुरक्षा और द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति हर्मिनी के बीच द्विपक्षीय संबंधों, हिंद महासागर क्षेत्र की समुद्री सुरक्षा, ब्लू इकोनॉमी तथा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। प्रधानमंत्री सेशेल्स की राष्ट्रीय विधानसभा को भी संबोधित करेंगे और वहां रह रहे भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगे।
पीएम मोदी बोले- भारत और सेशेल्स की दोस्ती के 50 साल पूरे
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सेशेल्स भारत का महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी और 'विजन महासागर ' का प्रमुख साझेदार है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते आपसी विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों, विविधता के सम्मान और लोगों के गहरे जुड़ाव पर आधारित हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि यह यात्रा भारत-सेशेल्स संबंधों को नई मजबूती देगी, हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सहयोग को बढ़ाएगी और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा तथा समृद्धि के साझा लक्ष्य को आगे बढ़ाएगी।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!