जिंदगी से खिलवाड़: परोस दिया फंगस वाला समोसा; जेल रोड का विजयश्री सैंडविच फिर विवादों में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की पोल फिर खुलकर सामने आ गई, जब जेल रोड स्थित चर्चित विजयश्री सैंडविच पर ग्राहक को दिए गए समोसे में फंगस निकल आई।
हैरानी की बात यह रही कि महिला ग्राहक और उसका परिवार दो समोसे खरीदकर ले गया था, जिनमें से एक समोसा खाया जा चुका था, जबकि दूसरे का बॉक्स खोलते ही उसमें फंगस दिखाई दी।
घटना के बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और निगम अधिकारियों को भी बुलाना पड़ा।
मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला ग्राहक दुकान संचालक पर जमकर नाराजगी जाहिर करती दिखाई दे रही है। महिला ने साफ शब्दों में कहा कि अगर मुझे कुछ हो जाता तो क्या सिर्फ सॉरी बोलने से सब ठीक हो जाता?
वहीं दुकान संचालक हाथ जोड़कर गलती मानता नजर आया और कहता रहा कि हमसे गलती हो गई, सॉरी। मामला केवल एक खराब समोसे तक सीमित नहीं है। निगम अधिकारियों ने भी मौके पर दुकान संचालक को जमकर फटकार लगाई।
अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ भी बेचोगे क्या? लोगों को मारोगे क्या? कल को किसी के साथ कुछ बड़ा हो गया तो जिम्मेदारी कौन लेगा? अधिकारियों ने मौके पर माल जब्त करने और चालानी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
जानकारी के अनुसार, यह वही विजयश्री सैंडविच है, जहां इससे पहले भी खाद्य सामग्री में गंदगी और लापरवाही के मामले सामने आ चुके हैं।
कुछ समय पहले इसी दुकान के सैंडविच में मृत कीड़ा निकलने की शिकायत कलेक्टर कार्यालय तक पहुंची थी और मामला शहरभर की सुर्खियां बना था।
इसके बावजूद कार्रवाई ठंडी पड़ गई और दुकान फिर पहले की तरह संचालित होती रही। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस दुकान के खिलाफ कई बार शिकायतें हो चुकी हैं, लेकिन हर बार मामला दबा दिया जाता है। लोगों का कहना है कि खाद्य विभाग की मेहरबानी के चलते संचालक अब तक बचता आया है।
लगातार शिकायतों के बावजूद न तो लाइसेंस पर ठोस कार्रवाई हुई और न ही संचालन पर रोक लगी। बताया जा रहा है कि यह दुकान जेल रोड पर डॉलर मार्केट के सामने बेसमेंट में पार्किंग की जगह पर संचालित हो रही है, जिसे लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अवैध तरीके से चल रही इस दुकान पर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!