अब यहां नहीं चलेगा पायरेटेड कंटेंट: सरकार का सख्त निर्देश; इतने दिन में एक्शन रिपोर्ट मांगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
अब टेलीग्राम पर फिल्मों और वेब सीरीज के पायरेटेड वर्जन उपलब्ध कराना आसान नहीं होगा। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को निर्देश दिया है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर पायरेटेड फिल्में और ओटीटी कंटेंट साझा करने वाले चैनलों, ग्रुप्स, बॉट्स और अकाउंट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
तीन दिनों में टेलीग्राम को यह दूसरा सरकारी नोटिस
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को कंपनी को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है। पिछले तीन दिनों में टेलीग्राम को यह दूसरा सरकारी नोटिस मिला है।
शिकायत का इंतजार नहीं, खुद करें कार्रवाई
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि टेलीग्राम केवल शिकायत मिलने का इंतजार न करे, बल्कि पायरेटेड कंटेंट की पहचान कर उसे रोकने के लिए मजबूत और सक्रिय निगरानी व्यवस्था विकसित करे।
सरकार का कहना है कि प्लेटफॉर्म का मौजूदा रवैया सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों के अनुरूप नहीं है। इसलिए बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले चैनलों, ग्रुप्स, बॉट्स, अकाउंट्स, उनके एडमिन और उनसे जुड़े नेटवर्क के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
सरकार के अनुसार, पायरेसी फैलाने के आरोप में पहले भी 3,000 से अधिक टेलीग्राम चैनलों पर कार्रवाई की जा चुकी है। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी यदि प्लेटफॉर्म पर कॉपीराइट का उल्लंघन करने वाला कंटेंट मिलता है तो संबंधित चैनलों और अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
तीन दिन में दूसरा नोटिस
इससे पहले 2 जुलाई को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने भी टेलीग्राम को नोटिस भेजा था। उस नोटिस में प्लेटफॉर्म के यूजरनेम फीचर, यूजर्स की पहचान और गोपनीयता से जुड़े प्रावधानों पर जवाब मांगा गया था।
NEET पेपर लीक के बाद भी हुई थी सख्ती
इससे पहले NEET पेपर लीक मामले के दौरान भी सरकार ने टेलीग्राम पर सख्ती दिखाई थी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की सिफारिश पर 16 जून से 22 जून तक प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके अलावा, 21 जून को आयोजित NEET 2026 की दोबारा परीक्षा को देखते हुए सरकार ने टेलीग्राम को 30 जून तक अपने मैसेज-एडिटिंग फीचर को बंद रखने का निर्देश भी दिया था।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!