मजदूरों से भरी पिकअप पलटी: दो मासूमों की मौत; 20 से ज्यादा लोग थे सवार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
कुक्षी क्षेत्र में शनिवार शाम मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन पलटने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए।
इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
20 से ज्यादा मजदूर थे सवार
जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन में थुवाटी गांव के 20 से ज्यादा मजदूर सवार थे, जो मजदूरी करने के लिए गुजरात जा रहे थे। हादसा कुक्षी के चिलवा गांव के पास हुआ, जहां वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
दो मासूमों की मौत
हादसे में 7 वर्षीय मोनिका निवासी मोहनपुरा और 9 वर्षीय आनंद निवासी थुवाटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस की कुक्षी थाना टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
कुक्षी सिविल अस्पताल पहुंचाया
घायलों को तत्काल कुक्षी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें कलाबाई और सरपंच पिता वेरसिंह नामक घायल की हालत गंभीर होने पर उन्हें बड़वानी अस्पताल रेफर किया गया है।
इस महीने यह तीसरा बड़ा हादसा
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस महीने मजदूरों से भरे पिकअप वाहनों के हादसों की यह तीसरी बड़ी घटना है। लगातार दुर्घटनाओं के बावजूद परिवहन विभाग पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।
लोगों का कहना है कि कुक्षी क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण मजदूरों की जान जोखिम में पड़ रही है।
संबंधित समाचार

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर:बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!