‘पुष्पा’ डायलॉग लिखी पिकअप जब्त: तस्कर फरार; सागौन तस्करों पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई; कालीभीत जंगल की घटना, विभाग को गतिविधियों पर लंबे समय से था शक
KHULASA FIRST
संवाददाता

‘पुष्पा’ डायलॉग लिखी पिकअप जब्त, तस्कर फरार; सागौन तस्करों पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
कालीभीत जंगल की घटना, विभाग को गतिविधियों पर लंबे समय से था शक
खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
जिले के कालीभीत जंगल में वन विभाग ने सागौन तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी से भरी एक पिकअप वाहन जब्त की है। इसमें करीब 1.75 लाख रुपए मूल्य की 3 घनमीटर सागौन लकड़ी भरी हुई थी। हालांकि, वन अमले की घेराबंदी के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। इस कार्रवाई की सबसे खास बात यह रही कि जब्त पिकअप पर फिल्म पुष्पा के चर्चित डायलॉग लिखे हुए थे। वाहन के एक तरफ "पुष्पा झुकेगा नहीं साला" और दूसरी ओर "पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझी क्या? हम फायर हैं" लिखा था, जो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जंगल में संदिग्ध रोशनी देखकर हुई कार्रवाई
मामला पश्चिम कालीभीत वन परिक्षेत्र की सिरालिया सब रेंज के भुरकुला जंगल का है। मंगलवार देर रात नियमित गश्त के दौरान वनकर्मियों को जंगल के भीतर एक चार पहिया वाहन की रोशनी दिखाई दी। रात के समय जंगल में वाहन की मौजूदगी संदिग्ध लगने पर अधिकारियों को सूचना दी गई और तत्काल घेराबंदी की गई।
वनकर्मियों ने ताला तोड़कर तलाशी ली
वन अमले की घेराबंदी के दौरान तस्करों ने विभागीय वाहनों की रोशनी देख ली और पिकअप को जंगल में छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची टीम ने वाहन को घेर लिया, लेकिन उसमें कोई व्यक्ति नहीं मिला।
वाहन लॉक था, इसलिए वनकर्मियों ने ताला तोड़कर तलाशी ली। जांच में पिकअप के भीतर सागौन के 20 लट्ठे पाए गए। इसके बाद वाहन और लकड़ी को जब्त कर वन विभाग के कब्जे में लिया गया।
पहले से संदेह के घेरे में था वाहन
वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रम सिंह भदौरिया के अनुसार, यह पिकअप पहले भी कई बार देर रात जंगल क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए देखी गई थी। विभाग को इसकी गतिविधियों पर लंबे समय से शक था, लेकिन पर्याप्त सबूत नहीं मिलने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी थी। इस बार वाहन सागौन लकड़ी से भरा मिला, जिससे तस्करी की आशंका सही साबित हुई।
तस्करी नेटवर्क की तलाश में जुटा विभाग
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जब्त वाहन वनग्राम कोटवारिया निवासी रामकिशन पाटिल के नाम से जुड़ा बताया जा रहा है। वन विभाग वाहन मालिक और अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रहा है। साथ ही सागौन तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!