मंत्री ने लव जिहाद से सतर्क रहने की दी सलाह: सावधान रहें...राम और श्याम बनकर रहमान करता है दोस्ती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को इंदौर विधानसभा-1 क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं को संबोधित करते हुए लव जिहाद और नशे के मुद्दे पर अपनी बात रखी।
उन्होंने छात्राओं से किसी भी संबंध में सावधानी बरतने की सलाह दी और कहा कि किसी भी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले उसकी पहचान और पृष्ठभूमि को अच्छी तरह समझना चाहिए।
यह कार्यक्रम क्षेत्र के विद्यालयों में करीब 1.10 करोड़ रुपये की लागत से वाटर कूलर और फर्नीचर उपलब्ध कराने के अवसर पर आयोजित किया गया था।
वास्तविक पहचान छिपाकर करते हैं दोस्ती
अपने संबोधन में मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि कुछ लोग अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर दोस्ती करते हैं और बाद में युवतियों को बहला-फुसलाकर विवाह कर लेते हैं।
उन्होंने कहा, 'लव जिहाद के बारे में आपने सुना होगा। कुछ लोग अपना असली नाम छिपाकर दोस्ती करते हैं। पहले वे खुद को राम या श्याम बताते हैं, बाद में पता चलता है कि उनकी पहचान कुछ और है। इसलिए पहली बात तो यह है कि सोच-समझकर दोस्ती करें और किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।'
नशे के खिलाफ भी दिया संदेश
रक्षाबंधन का उल्लेख करते हुए विजयवर्गीय ने छात्राओं से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि परिवार का कोई सदस्य नशा करता है तो उसे इस आदत को छोड़ने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए परिवार की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और युवाओं को नशे से दूर रखना सभी की जिम्मेदारी है।
पहले भी दे चुके हैं ऐसे बयान
कैलाश विजयवर्गीय इससे पहले भी कई बार लव जिहाद के मुद्दे पर अपनी राय सार्वजनिक रूप से रख चुके हैं। उन्होंने पूर्व में भी दावा किया था कि कुछ मामलों में युवतियों को झूठी पहचान बताकर संबंध बनाए जाते हैं और इसे गंभीर सामाजिक विषय बताया था। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से इस विषय पर समाज में जागरूकता बढ़ाने की अपील भी की थी।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!