भाई के बाद अब ताई ने फोड़ा पत्र का बम: सीएम को घेरा; उज्जैन तो ठीक, इंदौर एयरपोर्ट को भी विस्तार की जरूरत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कुछ दिनों पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा इंदौर की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर राजनीतिक हलचल मचाने के बाद अब पूर्व सांसद और लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी इंदौर की उपेक्षा पर पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को घेर दिया है। ताई ने इशारों में कह दिया कि इंदौर एयरपोर्ट को विस्तार की जरूरत है, उस पर इसलिए ध्यान देना जरूरी है क्योंकि आप इंदौर के प्रभारी मंत्री भी हैं।
इंदौर में सुविधाओं के मुद्दे पर पहली बार ताई और भाई एक सुर में बोलते दिख रहे हैं। दूसरी ओर, इंदौर में मंत्री के मुकाबले खड़े किए गए सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस मुद्दे पर अपना मुंह नहीं खोला है। इससे ये भी साफ होता है कि इंदौर में अब सीएम का अपना गुट बन गया है, जबकि एक विरोधी गुट भी है, जिसमें बाकी सभी शामिल हैं।
बहरहाल, कुछ दिनों पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम को पत्र लिखकर इंदौर की तमाम मांगों का जिक्र किया था, जिसका पूरे प्रदेश में हल्ला मच गया था। इसके जवाब में दो दिन बाद ही सीएम ने इंदौर की समस्याओं पर केंद्रित चर्चा का आयोजन रख लिया था, जिसका संयोजक सांसद शंकर लालवानी को बना दिया था।
हालांकि ये आयोजन बाद में स्थगित कर दिया गया। अब ताई ने भी इंदौर की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सीएम की पत्र लिख दिया है। पत्र में उन्होंने तंज कसते हुए लिखा है कि उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय विमानतल का निर्माण तो ठीक है, लेकिन प्रदेश के सबसे व्यस्त और एकमात्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल के विस्तार कार्य में तेजी लाई जाए। इंदौर के एयरपोर्ट को प्रदेश की आर्थिक और औद्योगिक राजधानी की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाने की जरूरत है।
धार्मिक पर्यटन को मिलेगी गति... ताई ने पत्र में लिखा है कि इंदौर विमानतल का निर्माण वर्ष 1938 में तत्कालीन राजवंश के समय हुआ था। उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय विमानतल बनने से निसंदेह धार्मिक पर्यटन को गति मिलेगी, लेकिन इंदौर को भी ऐसी ही गति दिए जाने की जरूरत है।
उनके सांसद कार्यकाल में एयरपोर्ट के विस्तार और उन्नयन के लिए लगातार प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप नया एटीएस टावर और टर्मिनल भवन तैयार हुआ। इसके बाद उनके आग्रह पर अतिरिक्त रनवे, समानांतर टैक्सी-वे और पार्किंग विस्तार की योजना भी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा तैयार की गई।
लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए... पत्र में ताई ने बताया कि 2019 में पार्किंग विस्तार के लिए आवश्यक भूमि की स्वीकृति भी मिल चुकी थी, लेकिन रनवे विस्तार और समानांतर टैक्सी-वे के लिए जरूरी सर्वे पूरा होने के बाद भी राज्य शासन स्तर पर आगे की कार्रवाई नहीं हो रही है।
इस ओर भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इंदौर एयरपोर्ट के विस्तार से जुड़े लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!