‘सेवा’ की आड़ में सेंधमारी: बाथरूम में मिला राम दान; श्रद्धालु टेकते रहे माथा, टिन्नू लिखता रहा चोरी की गाथा
KHULASA FIRST
संवाददाता

राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड का मास्टर माइंड था रामशंकर टिन्नू!
भतीजे मनीष के साथ रची साजिश, जेल में हुई गहन पूछताछ
खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू को इस पूरे प्रकरण का कथित मास्टरमाइंड माना जा रहा है। आरोप है कि उसने अपने भतीजे मनीष यादव के साथ मिलकर चढ़ावे की नकदी को गणना प्रक्रिया के दौरान बाहर निकालने की साजिश रची थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जिला जेल पहुंचकर दोनों आरोपियों से घंटों पूछताछ की और अब तक जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर कई महत्वपूर्ण सवाल किए।
जांच अधिकारियों के अनुसार, रामशंकर टिन्नू मंदिर परिसर में स्थापित दान पात्रों (हुंडियों) की चाबियां अपने पास रखता था। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि आखिर उसे यह जिम्मेदारी किस आधार पर सौंपी गई थी और क्या इसके लिए कोई अधिकृत लिखित आदेश जारी किया गया था। जांच के दौरान अभी तक ऐसा कोई दस्तावेज सामने नहीं आया है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि चाबियों के संचालन का अधिकार उसे औपचारिक रूप से प्रदान किया गया था।
जेल पहुंचकर हुई पूछताछ...रामजन्मभूमि थाने में दर्ज मामले के जांच अधिकारी एवं अयोध्या के क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष तिवारी ने जिला जेल पहुंचकर रामशंकर यादव टिन्नू और मनीष यादव से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों को जांच में मिले विभिन्न साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, बरामद नकदी, पूर्व में दर्ज बयान और अन्य दस्तावेज दिखाकर तथ्यों का सत्यापन कराया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से उनकी नियुक्ति प्रक्रिया, गणना कक्ष में उनकी जिम्मेदारियों और कथित चोरी की योजना में उनकी भूमिका को लेकर विस्तार से सवाल-जवाब किए। साथ ही, यह जानने का प्रयास किया गया कि चढ़ावे की रकम को बाहर निकालने की योजना किसने बनाई थी और इसमें अन्य लोगों की भी कोई भूमिका थी या नहीं।
टिन्नू ने ही दिलाई थी मनीष को नौकरी...पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि मनीष यादव, रामशंकर यादव टिन्नू का भतीजा है और उसकी नियुक्ति गणनाकर्मी के रूप में टिन्नू की सिफारिश पर हुई थी। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता बरती गई थी और क्या पहले से ही किसी साजिश के तहत उसे इस कार्य से जोड़ा गया था। जांच अधिकारी दोनों आरोपियों से यह भी पूछताछ कर रहे हैं कि कथित चोरी की रकम का बंटवारा किस प्रकार किया जाता था और क्या इस पूरी प्रक्रिया में अन्य कर्मचारी अथवा बाहरी व्यक्तियों की भी कोई भूमिका थी।
बाथरूम में छिपाए गए थे 2.25 लाख रुपये...मामले में गणना कक्ष से सटे बाथरूम से 2.25 लाख रुपये बरामद होने का तथ्य भी जांच का प्रमुख आधार बना हुआ है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बाथरूम में नकदी छिपाने में मनीष यादव की महत्वपूर्ण भूमिका सामने आई थी। इसी को लेकर दोनों आरोपियों से यह सवाल किया गया कि क्या यह तरीका नियमित रूप से अपनाया जाता था और इसकी योजना किसने बनाई थी।
सीसीटीवी फुटेज में सामने आईं 70 घटनाएं... जांच एजेंसियों ने 27 अप्रैल से 5 जून के बीच की सीसीटीवी फुटेज का भी गहन परीक्षण किया है। प्रारंभिक जांच में इस अवधि के दौरान नकदी निकालने की लगभग 70 घटनाएं सामने आने का दावा किया गया है। पूछताछ के दौरान इन फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों से घटनाक्रम का सत्यापन कराया गया। पुलिस अब तक जुटाए गए दस्तावेजी, डिजिटल और अन्य साक्ष्यों का आरोपियों के बयानों से मिलान कर रही है। इसके अलावा, मामले से जुड़े बैंक अधिकारियों और अन्य संबंधित कर्मचारियों से भी पूछताछ जारी है।
संबंधित समाचार

नर्सरी के पास मिला अधेड़ का शव:शरीर पर चोट के निशान नहीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

चालानी कार्रवाई पर सवाल:आम नागरिकों पर सख्ती; पुलिसकर्मी खुद नहीं कर रहे यातायात नियमों का पालन

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट; 4 दिन गिरेगा पानी

वर्ल्ड स्पाइन डे पर डॉक्टरों की साइक्लोथॉन:साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश

MP में बिजली कटौती पर बवाल:गांवों से ग्रिड तक प्रदर्शन; कैबिनेट में भी गूंजा मुद्दा

CJP की लहरा दो तिरंगा रैली से पहले सुरक्षा कड़ी:अभिजीत दीपके ने जताई गिरफ्तारी की आशंका; मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

महिला को लेकर विवाद में व्यापारी से मारपीट:हिस्ट्रीशीटर ने दी जान से मारने की धमकी; फोन पर भी धमकाया

ऑनलाइन ठगी के दो मामले:शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर लाखों ठगे; दूसरे के खाते से उड़ाए 51 हजार

जंगलों में पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट की रोक:रेलवे और वन विभाग को नोटिस; 2.5 लाख से अधिक पेड़ प्रभावित होने की आशंका

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!