खबर
Top News

दतिया कांड से भाजपा के दिग्गजों में घबराहट: मंत्रिमंडल विस्तार की खबर ने बढ़ाई धड़कन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 जुलाई 2026, 4:32 pm
शेयर करें:
दतिया कांड से भाजपा के दिग्गजों में घबराहट

संघ की परफार्मेंस रिपोर्ट में 125 से ज्यादा विधायकों की छवि उनके क्षेत्र में खराब बताए जाने के संकेत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दतिया में नरोत्तम मिश्रा जैसे अतिवरिष्ठ नेता को दरकिनार करने की घटना ने भाजपा में दिग्गजों के मन में डर भर दिया है। उन्हें लग रहा है कि अगले चुनाव में उनका भी बेदर्दी से पत्ता काटा जा सकता है।

रही-सही कसर मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट ने पैदा कर दी है। कई वरिष्ठ मंत्रियों के मन में भय बैठ गया है कि उन्हें पद से हटाया जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो टिकट के भी लाले पड़ जाएंगे।

इस कांड से भाजपा के भीतर जबरदस्त हलचल है। अनेक दिग्गज नेता, मंत्री खुद को सुरक्षित मानकर नहीं चल रहे हैं। कई विधायक ऐसे हैं, जिन्हें तीन से चार बार मौका मिल गया और अब वे चाहते हैं कि बेटे-बेटी को आगे बढ़ाएं, लेकिन उनके सपने चूर-चूर होते दिख रहे हैं। उनका डर है कि उन्हें पार्टी अब टिकट नहीं देगी, फिर परिजन को टिकट देेने का तो प्रश्न ही नहीं उठता।

भाजपा में ये खबर चल रही है कि आरएसएस ने विधायकों की एक परफार्मेंस रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें 125 ज्यादा विधायकों की छवि क्षेत्र में खराब होने की जानकारी दी गई है। कहा गया है कि यदि उन्हें दोबारा टिकट दिया गया तो जनता नकार सकती है।

रिपोर्ट में जिक्र है कि प्रदेश में सरकार के खिलाफ माहौल पहले से थोड़ा बढ़ा है और इसलिए नए चेहरों को आगे लाना बहुत जरूरी है। इसके बाद ये तय किया गया है कि अब चेहरे बदले जाएं। जो दतिया में हुआ, वो ढाई साल बाद आने वाले विधानसभा चुनाव में भी होगा, ऐसी आशंका पार्टी के अधिकांश विधायकों के मन में बैठ गई है। उनमें इस बात की घबराहट है कि टिकट काटने के लिए पार्टी संघ की रिपोर्ट का हवाला दे सकती है।

मंत्रिमंडल में फेरबदल ने बढ़ाई बेचैनी
इधर, दतिया उपचुनाव के नतीजों के बाद मंत्रिमंडल फेरबल की खबरों ने मंत्रियों की बेचैनी बढ़ा दी है। कई मंत्रियों को लग रहा है कि उनकी कुर्सी को खतरा है। उन्हें मंत्री पद से हटाया जा सकता है। फिर मंत्री बनाना तो दूर, विधायक का टिकट देने पर भी संकट आ सकता है।

यानी पार्टी अब अगला विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सभी फार्मूले अपनाएगी, जिनमें टिकट काटने से लेकर अन्य कई काम शामिल हैं। संघ ने अपनी रिपोर्ट में कई अनुभवी मंत्रियों-विधायकों को सत्ता से दूर कर संगठन के काम में जुटने के लिए कहा है।

हारने पर वसुंधरा छोड़ गई थीं मध्यप्रदेश
दतिया के कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता किशन सिंह ने 1984 में भिंड-दतिया लोकसभा सीट से राजपरिवार की ही वसुंधराराजे सिंधिया को हरा दिया था। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश छोड़ दिया और बाकी के चुनाव राजस्थान में लड़े और जीते। चुनाव में ये बात भी कांग्रेस कह रही है।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 8 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 8 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 8 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 8 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 9 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 9 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 9 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 10 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 10 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 10 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 10 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 10 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 10 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 10 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 10 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 11 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 11 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 11 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 11 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!