पीसीसी चीफ का तंज: भाजपा में इंजन और डिब्बे के बीच ही लड़ाई; जनता हो रही परेशान, शिक्षा, महंगाई, शराबबंदी और सांची दूध के मुद्दे पर सरकार को घेरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को भोपाल में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्रियों के बीच कथित खींचतान को लेकर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी के भीतर इंजन और डिब्बे के बीच ही लड़ाई चल रही है।
पटवारी ने दावा किया कि भाजपा के कई नेता मुख्यमंत्री को लेकर दिल्ली तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल में बदलाव की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अंदरूनी खींचतान का असर आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं पर पड़ रहा है।
'डिब्बे इंजन हटाना चाहते हैं, इंजन डिब्बे बदलने की बात करता है'
पटवारी ने कहा कि भाजपा ऐसी ट्रेन बन गई है, जिसमें डिब्बे इंजन हटाने की बात कर रहे हैं और इंजन डिब्बे बदलने की धमकी दे रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कई बड़े नेता लगातार दिल्ली जा रहे हैं और मुख्यमंत्री के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ मुख्यमंत्री की ओर से मंत्रिमंडल में फेरबदल के संकेत दिए जा रहे हैं। पटवारी के मुताबिक, सत्ता के भीतर चल रही इस लड़ाई से शासन और प्रशासन प्रभावित हो रहा है।
दतिया आवास मामले पर भी सरकार को घेरा
दतिया में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों से सरकारी आवास खाली कराए जाने के मामले को लेकर भी पटवारी ने सरकार पर सवाल उठाए।
उन्होंने इसे भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी से जोड़ते हुए कहा कि यदि सरकार नरोत्तम मिश्रा से इतनी नाराज है तो भोपाल स्थित उनका सरकारी आवास भी खाली कराया जाना चाहिए।
पटवारी ने कहा कि सरकार को इस मामले में स्पष्ट करना चाहिए कि सरकारी आवासों को लेकर कार्रवाई का आधार क्या है।
स्कूलों की स्थिति पर कांग्रेस चलाएगी अभियान
पटवारी ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार को आठ दिन का समय देने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जल्द ही 'छात्रों की गूंज' नाम से अभियान शुरू करेगी।
इस अभियान के तहत कांग्रेस के विधायक और पंचायत स्तर के पदाधिकारी स्कूलों का दौरा करेंगे। वहां की वास्तविक स्थिति, सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी जुटाकर उसे सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किया जाएगा। पटवारी ने कहा कि इस अभियान में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भी टैग किया जाएगा।
उन्होंने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि सरकार शिक्षा सुधार के लिए ठोस कदम उठाती है तो कांग्रेस राजनीतिक विरोध से ऊपर उठकर उसका सहयोग करेगी।
'सवाल पूछने वालों पर कार्रवाई करती है सरकार'
पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार से सवाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की कार्यशैली का हिस्सा बन गया है।
उन्होंने शिक्षा के मुद्दे को बच्चों और युवाओं के भविष्य से जोड़ते हुए कहा कि यह किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की लड़ाई है।
मांगें नहीं मानीं तो प्रदेशभर में साइक्लोथॉन
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान चलाएगी। इसके तहत अलग-अलग संभागों में साइक्लोथॉन और साइकिल यात्राएं निकाली जाएंगी।
पटवारी ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल सरकार की आलोचना करना नहीं है, बल्कि शिक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह बनाना है।
मंदिरों के चढ़ावे और महंगाई का मुद्दा उठाया
पटवारी ने मंदिरों में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने लोगों की आस्था से जुड़े मामलों को गंभीरता से नहीं लिया। इस मुद्दे पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस को भी निशाने पर लिया।
महंगाई को लेकर पटवारी ने दावा किया कि खाद्य पदार्थों और खाद्य तेलों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने शक्कर के दाम बढ़ने के साथ सूरजमुखी, पाम, सोयाबीन, सरसों और मूंगफली के तेल की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि का दावा किया। उन्होंने कहा कि दालों की बढ़ती कीमतों का असर भी सीधे आम आदमी की रसोई पर पड़ रहा है।
सांची दूध के दाम बढ़ने पर सवाल
सांची और अमूल को लेकर भी पटवारी ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सांची को नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) से जोड़ने के बाद दूध के दाम बढ़े हैं। पटवारी ने कहा कि सरकार के फैसलों का सीधा असर आम परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ रहा है।
शराबबंदी को लेकर सरकार पर हमला
मैहर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शराबबंदी से जुड़े बयान पर भी पटवारी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार धार्मिक और पवित्र स्थलों पर शराबबंदी की बात करती है, जबकि दूसरी तरफ घर तक शराब पहुंचने की व्यवस्था होने का दावा किया जा रहा है।
पटवारी ने कहा कि शराबबंदी के मुद्दे पर कांग्रेस व्यापक अभियान चलाएगी और सरकार से अपनी नीति स्पष्ट करने की मांग करेगी।
महिलाओं से जुड़े बयानों पर भाजपा को घेरा
भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य समेत कुछ नेताओं के महिलाओं से जुड़े बयानों को लेकर भी पटवारी ने सवाल उठाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के बयानों से महिलाओं के सम्मान को लेकर पार्टी की सोच पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से उठाएगी।
'नो नैरेटिव, निगेटिव' के साथ अभियान का दावा
पटवारी ने कहा कि कांग्रेस का आगामी अभियान 'नो नैरेटिव, निगेटिव' की तर्ज पर चलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल सरकार की आलोचना करने के लिए अभियान नहीं चला रही है, बल्कि शिक्षा, महंगाई और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह बनाने के साथ समाधान की दिशा में भी काम करना चाहती है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!