यात्री बस पेड़ से टकराई: 11 लोग घायल; घना कोहरा बना हादसे की वजह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छतरपुर।
सर्दी के मौसम के साथ बढ़ता घना कोहरा अब सड़क हादसों का बड़ा कारण बनता जा रहा है। बुधवार सुबह बक्सवाहा थाना क्षेत्र के लालघाटी इलाके में कोहरे की सफेद चादर के बीच एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिससे कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे पर यातायात ठप हो गया।
बस हुई दुर्घटनाग्रस्त
टीकमगढ़ से जबलपुर जा रही महाकाल ओरछा ट्रांसपोर्ट की यात्री बस (क्रमांक MP 36 P 0575) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए।
कोहरे में नहीं दिखा ट्रक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि कुछ मीटर आगे तक दिखाई देना मुश्किल था। लालघाटी के पास सड़क किनारे एक ट्रक पहले से खराब हालत में खड़ा था, जिसका नंबर MP 06 ZG 505 बताया गया है।
कोहरे के कारण बस चालक को यह ट्रक समय रहते नजर नहीं आया। इसी दौरान सामने से एक और ट्रक आ गया। दो ट्रकों के बीच फंसी बस को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद सामने से आ रहा ट्रक मौके से फरार हो गया।
हाईवे पर लगा जाम
टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क किनारे खड़ा खराब ट्रक भी खिसककर बीच सड़क पर आ गया। इससे नेशनल हाईवे पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
पुलिस और प्रशासन ने संभाली स्थिति
सूचना मिलते ही बक्सवाहा पुलिस से एसआई कादिर खान, आरक्षक आशीष, मोनू और नसीम खान मौके पर पहुंचे। वहीं नायब तहसीलदार सुनील केवट ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
हाईवे से ट्रक हटाने के लिए पहले जेसीबी बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन देरी को देखते हुए एसआई कादिर खान ने मौके पर मौजूद लोगों से सहयोग की अपील की।
पुलिस की अपील पर स्थानीय लोगों ने मिलकर खराब ट्रक को धक्का देकर सड़क किनारे किया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे बहाल हो सका।
हादसे में घायल यात्री
इस हादसे में 11 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!