निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा: चपेट में आई कई गाड़ियां; मचा हड़कंप, राहत-बचाव कार्य किया शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
मुलुंड (पश्चिम) इलाके में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। एलबीएस रोड पर निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का भारी सीमेंट स्ट्रक्चर अचानक टूटकर नीचे आ गिरा। हादसे के समय सड़क से गुजर रहे एक ऑटो रिक्शा पर मलबा गिरने से उसमें सवार यात्रियों समेत कुल चार लोग घायल हो गए।
अन्य वाहन बाल-बाल बचे
बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 12:20 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गिरा हुआ सीमेंट ढांचा काफी बड़ा और वजनी था, जिससे ऑटो का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त सड़क पर मौजूद अन्य वाहन भी बाल-बाल बच गए।
राहत-बचाव कार्य तुरंत किया शुरू
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस, मेट्रो प्राधिकरण और वार्ड प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल भेजा गया। मलबा हटाने का काम तत्काल शुरू कर दिया गया, ताकि किसी और अनहोनी से बचा जा सके।
कुछ देर बाधित रहा यातायात
हादसे के बाद एलबीएस रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने एहतियातन इलाके की घेराबंदी कर ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिसे नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया।
पिलर की मजबूती पर उठे सवाल
शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि निर्माणाधीन पिलर की संरचना कमजोर हो सकती है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि तकनीकी जांच के बाद ही हो पाएगी। मेट्रो परियोजना से जुड़े इंजीनियरों और ठेकेदार कंपनी के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया है।
उच्चस्तरीय जांच के निर्देश
प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। यदि निर्माण में लापरवाही या सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आती है, तो संबंधित एजेंसियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!