114 दिन में 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे: चारधाम यात्रा में आस्था का नया रिकॉर्ड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
उत्तराखंड में मानसून की मुश्किल परिस्थितियों के बीच चारधाम यात्रा लगातार रफ्तार पकड़ रही है। बारिश, भूस्खलन और मौसम की चुनौतियों के बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यात्रा सीजन के 114 दिन पूरे होने तक 47,02,703 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके थे।
यह संख्या पिछले साल इसी अवधि में दर्ज यात्रियों से 4,68,556 अधिक है। आंकड़े बताते हैं कि मौसम की चुनौतियों के बावजूद बदरीनाथ और केदारनाथ समेत सभी प्रमुख धामों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है।
10 अगस्त तक मिले आंकड़ों के मुताबिक बदरीनाथ धाम में सबसे अधिक 16,12,112 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। केदारनाथ में 14,50,116, गंगोत्री में 7,37,629 और यमुनोत्री में 6,62,347 यात्रियों ने दर्शन किए हैं। चारधाम के अलावा हेमकुंड साहिब में भी 2,40,499 श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं।
खराब मौसम के बावजूद 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे...सोमवार को मौसम की चुनौती के बीच भी तीर्थयात्रियों का उत्साह कम नहीं हुआ। एक ही दिन में 15,376 श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए। इस दौरान बदरीनाथ में 9,559, केदारनाथ में 4,170, गंगोत्री में 1,204 और यमुनोत्री में 443 श्रद्धालु पहुंचे।
बद्रीनाथ में पिछले साल से 3.50 लाख ज्यादा यात्री...बद्रीनाथ धाम इस यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं की संख्या के मामले में सबसे आगे बना हुआ है। 10 अगस्त तक यहां 16.12 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष समान यात्रा अवधि के मुकाबले इस बार बद्रीनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में करीब 3.50 लाख की बढ़ोतरी हुई है।
सरकार ने बढ़ाई निगरानी, संवेदनशील इलाकों पर नजर...मानसून के दौरान यात्रा संचालन को लेकर प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरती है। भूस्खलन संभावित स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के साथ यात्रियों की मदद के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।
यात्रा मार्गों और पड़ावों पर स्थिति के अनुसार यात्रियों को रोकने और सुरक्षित स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था भी की जा रही है। राज्य आपदा प्रबंधन तंत्र को लगातार अलर्ट रखा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रदेश की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। सीएम धामी की अपील-मौसम देखकर ही करें यात्रा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार के लिए चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। मानसून की सक्रियता को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि मौसम खराब होने पर यात्रा में जल्दबाजी न करें और यात्रा शुरू करने से पहले मौसम तथा सड़क की स्थिति की जानकारी जरूर लें। भूस्खलन या अन्य आपदा की स्थिति में प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था की जा रही है।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!