खबर
Top News

जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर 200 से ज्यादा बच्चे: टीन की छत से टपकता पानी; दीवारों में दरारें, 60 लाख की नई बिल्डिंग 8 साल से अधूरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अगस्त 2026, 12:04 pm
शेयर करें:
जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर 200 से ज्यादा बच्चे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के अहिल्या पलटन स्थित शासकीय हिंदी माध्यमिक विद्यालय में 200 से अधिक विद्यार्थी करीब 100 साल पुराने और जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। बारिश के दौरान स्कूल की हालत और खराब हो जाती है।

सुरक्षा को लेकर खड़े हो रहे सवाल
टीन की छत से पानी टपकता है, दीवारों में जगह-जगह दरारें हैं और कई हिस्सों में फर्श भी उखड़ चुका है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बारिश में स्कूल में भर जाता है पानी
स्कूल के गलियारे की टीन की छत क्षतिग्रस्त होने से बारिश के दौरान वहां पानी भर जाता है। भवन की दीवारों में सीलन और पानी का रिसाव हो रहा है। कई जगह जर्जर हिस्सों में पौधे तक उग आए हैं। शौचालयों की स्थिति भी खराब बताई जा रही है।

बारिश के बीच इसी भवन में बच्चे बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में कभी भी कोई अप्रिय घटना होने की आशंका बनी हुई है।

2018 में शुरू हुआ था नई बिल्डिंग का निर्माण
विद्यार्थियों को जर्जर भवन से राहत देने के लिए अहिल्या पलटन में दो मंजिला नए स्कूल भवन का निर्माण शुरू किया गया था। वर्ष 2018 में शुरू हुआ यह काम करीब आठ साल बाद भी स्कूल के उपयोग में नहीं आ सका है।

नई बिल्डिंग तैयार
नगर निगम ने करीब 60 लाख रुपए की लागत से नई बिल्डिंग तैयार कराई है, लेकिन अब तक यहां स्कूल का संचालन शुरू नहीं हुआ। एक तरफ बच्चे पुराने भवन में पढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लाखों रुपए खर्च कर तैयार की गई नई बिल्डिंग खाली पड़ी है।

पालकों को सता रही बच्चों की सुरक्षा की चिंता
स्कूल की स्थिति को लेकर पालक कई बार शिकायत कर चुके हैं। बारिश के मौसम में बच्चों को स्कूल भेजना उनके लिए चिंता का कारण बना हुआ है। पालक कुसुम ने बताया कि उनका बेटा तन्मय कक्षा दूसरी में पढ़ता है।

उन्होंने कहा कि स्कूल की हालत देखकर बच्चों को भेजने में डर लगता है। नई बिल्डिंग में जल्द स्कूल शुरू किया जाना चाहिए, ताकि बच्चों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

डीपीसी बोले- दूसरी जगह शिफ्ट करेंगे
मामले में डीपीसी अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी अब मिली है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे जर्जर भवन में पढ़ रहे हैं तो उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही नई बिल्डिंग में स्कूल का संचालन जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।

सवाल यह है कि जब 60 लाख रुपए खर्च कर नई बिल्डिंग तैयार हो चुकी है, तो आठ साल बाद भी बच्चों को जर्जर भवन में पढ़ने की मजबूरी क्यों बनी हुई है?

संबंधित समाचार

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

7 minutes ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

11 minutes ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

16 minutes ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

28 minutes ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

28 minutes ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

38 minutes ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 1 hour ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 1 hour ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 1 hour ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 1 hour ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 1 hour ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 1 hour ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 2 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

about 2 hours ago
आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां
Top News

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

about 2 hours ago
आज से गांवों तक सफर होगा सुगम
Top News

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

about 2 hours ago
पड़ोसी देशों में फिर घमासान
Top News

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा

about 2 hours ago
बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज
Top News

बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज:18 साल पुराने आशियानों पर नीलामी का खतरा

about 2 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन:कई जगह कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प; कॉकरोच पार्टी ने भी किया आंदोलन का ऐलान

about 2 hours ago
बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन
Top News

बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन:वक्फ बोर्ड ने एफआईआर के लिए भेजी शिकायत; इतने हेक्टेयर भूमि मामला, नामांतरण पर कलेक्टर ने लगाई रोक

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!