मुख्यमंत्री के निशाने पर विपक्ष के नेता: बोले; ‘राजकुमार’ को लगता है प्रधानमंत्री बनने के लिए पैदा हुए, लेकिन लोकतंत्र में जनता करती है तय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की वापसी के मौके पर सियासत भी गरमा गई। भोपाल के बीएचईएल दशहरा मैदान में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ के शुभारंभ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदूषण और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रिमोट के जरिए 351 बसों को लॉन्च किया। भोपाल, इंदौर समेत सात शहरों में इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसें संचालित होंगी। इनमें इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं।
लोकतंत्र में जनता ही करती है सत्ता का फैसला
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सत्ता का फैसला करती है। उन्होंने कहा कि एक ‘राजकुमार’ को लगता है कि वह अपने खानदान के बलबूते प्रधानमंत्री बनने के लिए पैदा हुआ है, लेकिन जनता सब जानती है।
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा ने कई राज्यों में चुनाव जीते हैं, लेकिन संबंधित नेता इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने परिवारवाद के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में किसी परिवार में जन्म लेना प्रधानमंत्री बनने की गारंटी नहीं है।
कांग्रेस पर भी हमला- ‘बस सेवा शुरू की, फिर बंद कर दी’
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में बस सेवा की शुरुआत कांग्रेस के शासनकाल में हुई थी, लेकिन इसे धीरे-धीरे बंद कर दिया गया। अब भाजपा सरकार ने 21 साल बाद सार्वजनिक बस परिवहन को नए स्वरूप में शुरू किया है।
सालभर में एक लाख पदों पर भर्ती निकालेंगे
सीएम मोहन यादव ने कहा- सरकार जनता की सुविधा के लिए फैसले ले रही है। एक लाख पदों पर भर्ती करेंगे। भोपाल में बीआरटीएस के जंगले हटाए गए, जो वर्षों से लोगों को परेशान कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय से पड़ा यूनियन कार्बाइड का कचरा भी हटाकर उसका निष्पादन किया गया, जिससे भोपाल को जहरीले कचरे से बचाने का काम हुआ।
गडकरी बोले- 40% एयर पॉल्यूशन के लिए मैं जिम्मेदार
उन्होंने राहुल गांधी के बयानों पर भी तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष बिना वजह सरकार पर सवाल उठाता है, जबकि प्रदेश में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाना सरकार का विजन है। ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में सुधार के लिए 5 एजेंडा तैयार किए गए हैं, जिसमें पहला क्लीन ट्रांसपोर्ट है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाना सरकार का विजन है। देश में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था सुधारने के लिए 5 एजेंडा तैयार किए गए हैं, जिसमें पहला क्लीन ट्रांसपोर्ट है।
उन्होंने कहा कि देश के एयर पॉल्यूशन में करीब 40% हिस्सेदारी ट्रांसपोर्ट सेक्टर की है, जिसकी जिम्मेदारी वे लेते हैं। गडकरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रदूषण की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की है और प्रदूषण कम करना सरकार का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि देश के एयर पॉल्यूशन में करीब 40% हिस्सेदारी ट्रांसपोर्ट सेक्टर की है। इसके लिए मैं जिम्मेदार हूं। मध्य प्रदेश में प्रदूषण के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव जिम्मेदार हैं। प्रदूषण कम करना सरकार का लक्ष्य है।
बसें अभी तय स्टैंडर्ड के मुताबिक नहीं
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बसों में अभी भी काफी सुधार की जरूरत है। उन्होंने पटवर्धनजी से कहा कि बसें अभी तय स्टैंडर्ड के मुताबिक नहीं बनी हैं, इसलिए कंपनी को इन्हें सुधारने के निर्देश दें।
उन्होंने कहा कि गरीबों को एसी बस में अच्छी सुविधाएं मिलनी चाहिए। डीजल बसों की तुलना में टिकट किराया 30% कम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह उनका सपना है।
संबंधित समाचार

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने लोडिंग को घसीटा:लहूलुहान ड्राइवर हुआ बेहोश

बोलेरो पिकअप लेकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार:तीनों से अन्य वाहन चोरियों को लेकर पूछताछ जारी

देखिए वीडियो:दहशतगर्द का नाम आते ही पाकिस्तानी पीएम ने काटी कन्नी; पत्रकार ने पूछा- ‘आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?

पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को दबोचा

चोरी का माल बेचने पहुंचा तो सीरियल नंबर से धराया:एक-एक कर तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद

त्योहार से पहले बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ी हिदायत:फोटो-नंबर लेकर अपडेट कराए डोजियर; रेड-येलो नोटिस देकर चेताया

अमूल आइसक्रीम डिपो में भीषण आग लाखों का माल खाक:फायर ब्रिगेड ने हजारों लीटर पानी डालकर किया काबू

चलते स्कूटर में लगी आग:धुआं निकलते ही चालक ने लगाई छलांग; राहगीरों ने बुझाई

शादी से पहले दूल्हा हसीनाओं के साथ तो ड्रग्स लेते इंजीनियर गिरफ्तार:लेडी डॉन और उसकी बहन के साथ कर रहा था पार्टी

13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:5-5 हजार के लालच में बने कैरियर; मुख्य आरोपी फरार

सत्ता और संगठन के बीच साधना होगा संतुलन:नई टीम की परीक्षा; मध्य प्रदेश भाजपा में बदलाव

प्लॉट सौदे में लाखों की धोखाधड़ी:कॉलोनी के अध्यक्ष-संचालक पर FIR; न रजिस्ट्री की न दिया कब्जा

स्लाइड से अंबानी गायब:अडानी बरकरार; विपक्ष के नेता की ‘डेस्ट्रॉयर्स ऑफ डेमोक्रेसी’ लिस्ट को लेकर सवाल

गणेश विसर्जन के दौरान हादसा:खदान में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

माय बस मेरी मोटर मेरा सम्मान:आम आदमी की बस

शराब कंपनी को हाईकोर्ट से राहत नहीं:लाइसेंस निलंबन बरकरार; टेंडर में भागीदारी को लेकर दायर याचिका में इस शर्त पर दिया जोर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन:75 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

आज जमेगी इंदौैर की झांकी:103 बरस की हुई पुरखों की परंपरा

देखिए वीडियो:21 साल बाद फिर शुरू हुई सार्वजनिक बस सेवा; 351 बसें रवाना, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ

फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका:शुरुआती राशि भी नहीं जुटा सका विश्वविद्यालय
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!