ऑपरेशन क्लीन: पिस्टल, कारतूस और चाकू के साथ दो धराए
KHULASA FIRST
संवाददाता

चंदन नगर क्षेत्र में हॉटस्पॉट-शेडो एरिया में कार्रवाई, दोनों निकले पुराने अपराध चंदन नगर क्षेत्र में हॉटस्पॉट-शेडो एरिया में कार्रवाई, दोनों निकले पुराने अपराधी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अपराधों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए जारी हॉटस्पॉट एवं शेडो एरिया चेकिंग अभियान में चंदन नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अलग-अलग स्थानों से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल, कारतूस और धारदार तड़तड़ी चाकू बरामद किया गया है। बरामद हथियारों की कीमत करीब 21 हजार रुपये बताई जा रही है।
22 मई चंदन नगर पुलिस सिरपुर तालाब क्षेत्र में हॉटस्पॉट एवं शेडो एरिया चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अंधेरे में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ लिया।
आरोपी ने अपना नाम आसिफ उर्फ छोटा पठान पिता आरिफ (28) निवासी अम्मार नगर (चंदन नगर) बताया। तलाशी में उसके पास अवैध देसी पिस्टल और कारतूस मिला।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से मारपीट, अवैध हथियार रखने, नशाखोरी और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों सहित कुल पांच अपराध दर्ज हैं।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया पिस्टल मुंबई से खरीदी थी। पुलिस रिमांड लेकर उससे हथियार सप्लाई नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने दूसरे बदमाश को सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास से चाकू लेकर घूमते पकड़ा। चेकिंग अभियान के दौरान चंदन नगर चौराहा स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास मैदान में संदिग्ध युवक दिखा।
पुलिस को देखकर वह भी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी अयान पिता सलीम शेख (19) निवासी ग्रीन पार्क को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया दोनों आरोपी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।
दोनों के खिलाफ पहले से मारपीट, अवैध हथियार, नशाखोरी और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस उनके नेटवर्क, हथियार सप्लाई और आपराधिक गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है।
दोनों बदमाशों की आपस में पहचान: पुलिस जांच में यह भी सामने आया है दोनों आरोपी एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों की प्रवृत्ति आपराधिक है।
नशे के आदी हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में और कौन-कौन शामिल हैं।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!