ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का खुलासा: सात आरोपित गिरफ्तार; जानिये कहां से संचालित हो रहा था नेटवर्क
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के एक बड़े और सुनियोजित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सर्वर आधारित तकनीकी प्रणाली के जरिए लंबे समय से करोड़ों रुपए का अवैध सट्टा कारोबार चला रहे थे।
एडीशनल डीसीपी मीना चौहान के अनुसार कार्रवाई उषा नगर स्थित सांई नयन अपार्टमेंट में की गई। यहां से शशांक अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, निखिल कौशल, शुभम कौशल, जतिन शर्मा, अर्पित तिवारी और प्रियांश जैन को गिरफ्तारी में लिया गया। ये सभी आरोपी शिवपुरी और गुना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख चालीस हजार रुपए नकद, तीन लैपटॉप, 39 मोबाइल फोन और सट्टेबाजी से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। इसके साथ ही कई फर्जी आईडी, बैंक स्टेटमेंट और लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनमें करोड़ों रुपए के अवैध लेनदेन का खुलासा हुआ है।
जांच में सामने आया है कि पूरा नेटवर्क दिल्ली और मुंबई आधारित डायमंड सर्वर के जरिए संचालित हो रहा था। आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और बैंक खातों के माध्यम से पैसे का लेनदेन करते थे और सट्टेबाजी के लिए विशेष सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता था।
प्रारंभिक जांच में इस रैकेट के तार दिल्ली के अलावा दुबई तक जुड़े होने की बात सामने आई है, जिससे यह आशंका और गहरी हो गई है कि यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सक्रिय था। क्राइम ब्रांच अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संदिग्ध आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!