खबर
Top News

आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा: क्राइम ब्रांच की दबिश में दो गिरफ्तार; ‘जगदंबा बुक’ नेटवर्क का खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 मई 2026, 4:13 pm
शेयर करें:
आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने राऊ क्षेत्र के रंगवासा स्थित लाभम पार्क के एक मकान पर 15 मई 2026 की रात करीब 11:50 बजे दबिश देकर दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपी मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ के बीच चल रहे मैच पर हार-जीत का दांव लगाते मिले।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और डीसीपी क्राइम ब्रांच के मार्गदर्शन में गठित टीमों द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ‘जगदंबा बुक समूह’ से जुड़े संगठित नेटवर्क का हिस्सा हैं, जो विशेष सॉफ्टवेयर और पासवर्ड प्रोटेक्टेड एप्लीकेशन के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर अवैध लाभ कमा रहे थे। लैपटॉप में ‘ACC32’ एप्लीकेशन के माध्यम से हिसाब-किताब रखा जा रहा था, जबकि टैबलेट में ‘स्वास्तिक सॉफ्टवेयर’ से सट्टे के भाव अपडेट कर दांव लगवाए जा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों में रोहित भंडारी (39) निवासी लोकनायक नगर, एयरपोर्ट रोड और अर्जुन गुप्ता (33) निवासी विधुर नगर, हवा बंगला शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 मोबाइल फोन, एक एसर कंपनी का लैपटॉप, एक सैमसंग टैबलेट, एक सनडिस्क पेनड्राइव, एयरटेल का वाई-फाई राउटर और हिसाब-किताब की डायरी जब्त की है। जप्त सामग्री की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है।

आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 112(1), पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट 1976 की धारा 4(क) और आईटी एक्ट की धारा 66 में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार पूरे नेटवर्क की विस्तृत जांच जारी है और अन्य जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच टीम की भूमिका सराहनीय रही।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 4 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 4 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 4 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 4 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 4 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 4 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 4 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 5 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 5 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 5 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 5 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 5 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 5 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 5 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 5 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 5 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 5 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 5 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 5 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!