अश्लील ऑफर, लूट और कत्ल: पांच साल बाद उम्रकैद; रियल एस्टेट कंपनी के सेल्स डायरेक्टर की हत्या में किन्नर समेत तीन दोषियों को सजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तकरीबन 5 साल पहले पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास देर रात हुई लूट और हत्या की सनसनीखेज वारदात में जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। पांच साल पुराने इस चर्चित मामले में अदालत ने किन्नर सहित तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
आरोपियों ने पहले रियल एस्टेट कंपनी के सेल्स डायरेक्टर को झांसे में लिया, फिर अश्लील प्रस्ताव देकर रोकने की कोशिश की और विरोध करने पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।
जिला अदालत ने आरोपी जोया अब्बासी, अल्लू उर्फ शाहरुख और आलिम उर्फ बल्लू को हत्या और लूट का दोषी करार दिया। कोर्ट ने हत्या के मामले में तीनों को आजीवन कारावास तथा लूट के अपराध में सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक आरोपी पर दो-दो हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है।
प्रकरण को जघन्य और चिन्हित अपराध की श्रेणी में रखा था। शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुनील मणि त्रिपाठी ने पैरवी की।
अभियोजन पक्ष ने अदालत में 14 गवाहों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और जब्त सामान सहित कई महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रस्तुत किए, जिसके आधार पर कोर्ट ने आरोपियों को दोषी माना।
आरोपियों से बरामद हुई चेन
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक की लूटी गई सोने की चेन और अन्य सामान बरामद किया। विवेचना पूरी होने के बाद कोर्ट में चालान पेश किया गया।
लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों को मजबूत मानते हुए तीनों आरोपियों को दोषी ठहराया।
फैसले के बाद अभियोजन विभाग ने इसे महत्वपूर्ण सफलता बताया है। वहीं मृतक के परिजनों ने अदालत के फैसले पर संतोष जताया है।
रात में लौटते समय बनाया था शिकार
देवांशु मिश्रा इंदौर की एक रियल एस्टेट कंपनी में सेल्स डायरेक्टर थे। 6 अक्टूबर 2021 की रात वह साथी सतीश जाटव और अन्य दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद लौट रहे थे। देर रात जब वे पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो युवक और एक युवती पास आए।
आरोपियों ने पहले बातचीत शुरू की और मदद मांगने के बहाने उन्हें रोका। इसी दौरान युवती ने देवांशु के सामने अश्लील प्रस्ताव रखा। जब उसने विरोध किया और जाने लगा तो पीछे बैठे आरोपी ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली।
विरोध किया तो आरोपियों ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके सीने, कंधे और हाथ में गंभीर चोटें आईं। वहीं दूसरे आरोपी ने उसके साथी सतीश जाटव के साथ मारपीट की।
सुबह कमरे में मिली लाश
घटना के बाद घायल देवांशु को उसका साथी सतीश कमरे पर लेकर पहुंचा। दोनों नशे की हालत में थे। रात में दोनों सो गए, लेकिन सुबह जब सतीश उठा तो देवांशु की हालत बिगड़ी हुई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पहचान परेड और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ में तीनों की संलिप्तता सामने आने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
संबंधित समाचार

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

गरबा पंडाल में छेड़छाड़:हिंदू संगठन का हंगामा

सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी:रोज इतने करोड़ लीटर पानी बेचेगा निगम; चार स्थानों पर लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी:पत्नी और सास की हत्या कर शव कमरे में बंद किए; जंगल में छिपा आरोपी

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!