अब यह शहर भी जूझ रहा पेयजल संकट से: कांग्रेस नेता की अपील; जब तक साफ पानी न मिले, टैक्स और बिल न दें, महिलाओं ने कहा नहीं चाहिये लाड़ली बहना योजना की राशि, पानी चाहिये
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में पेयजल संकट एक गंभीर मुद्दा बनता जा रहा है। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार पर निशाना साधा है।
अब खबर सामने आई है कि बैतूल जिले के बल्हेगांव (प्रभातपट्टन) की करीब 2000 की आबादी गंदा पानी पीने को मजबूर है।
लाड़ली बहना योजना की राशि नहीं, पानी चाहिये
गांव की महिलाओं ने तो यहां तक कह दिया है कि भले ही उन्हें सरकार लाड़ली बहना योजना की राशि न दे, लेकिन साफ पेयजल उपलब्ध करवाए।
इंदौर में दूषित पेयजल से हो चुकी हैं 23 मौतें
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के कारण 23 लोगों की जान जा चुकी है।
बैतूल जिले के ग्रामीण इलाकों में भी दूषित पानी की शिकायतें सामने आने के बाद कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने मीडिया में आ रही खबरों के हवाले से कहा है कि हैंडपंप के दूषित पानी से गांव के कई लोग बीमार पड़ रहे हैं।
साफ पानी के बिना नहीं दें टैक्स
सिंघार ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में साफ पानी का इंतजाम करवाएं। यही नहीं उन्होंने जनता से अपील की है कि जब तक पानी साफ नहीं मिलता, वे टैक्स और बिल न दें।उनका आरोप है कि गंदे पानी से सर्दी-जुकाम, पेट की बीमारियां और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं।
बैतूल जिले के बल्हेगांव की महिलाएं साफ पानी की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय में भी गुहार लगा चुकी हैं। दूसरी तरफ प्रदेश के कई अन्य हिस्सों से पानी से जुड़ी शिकायतें सामने आने लगी हैं।
राजधानी भोपाल में भी सीवेज और नालों के जहरीले पानी से सब्जियां उगाकर बेचने के आरोप लग रहे हैं।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!