अपमान का जवाब अब सड़क पर देगी जनता, उमंग सिंघार: भागीरथपुरा की 36 मौतों पर महासंग्राम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में जहरीले पानी से हुई 36 मौतों के बाद अब सियासत उफान पर है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर हेलीपैड पर भागीरथपुरा सर्व विकास संघ के अध्यक्ष रानू मलोरिया से मुलाकात कर क्षेत्र के दर्दनाक हालात की जानकारी ली।
सिंघार ने चेतावनी दी है कि सरकार की संवेदनहीनता और मंत्री की अनर्गल बयानबाजी के खिलाफ अब कांग्रेस बड़ा आंदोलन छेड़ेगी।
मलोरिया ने नेता प्रतिपक्ष को बताया कि 36 मौतें होने के बावजूद न तो प्रभारी मंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वहां पहुंचे और न ही प्रशासन ने कोई ठोस कदम उठाए। उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान को लेकर कहा जिस बस्ती को विधानसभा में अशिक्षित कहा गया, वहां से चंद्रयान के वैज्ञानिक, एवरेस्ट फतह करने वाले पर्वतारोही, जज, अपर कलेक्टर और भारतीय क्रिकेटर निकले हैं। दशकों से भाजपा का गढ़ होने के बाद भी क्षेत्र को अपमानित करना निंदनीय है।
नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने इन हालातों पर आक्रोश जताते हुए कहा भाजपा के रसूखदार नेता जमीनी हकीकत देखने के बजाय केवल अनर्गल बातें कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि मृतकों के परिजन को तत्काल शासकीय नौकरी और बड़ी सहायता राशि दी जाए।
जल्द ही प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भागीरथपुरा में मोर्चा खोलेंगे। इस दौरान विधायक जुम्मा सोलंकी, प्रतापसिंह ग्रेवाल, अशोक नालिया, गजेंद्रसिंह राठौर, राधेश्याम पटेल, हर्ष जैन, राजा कश्यप और कपिलसिंह चौहान सहित कांग्रेस के कई नेता उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!