अब हर खर्च से पहले लेना पड़ेगी अनुमति: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती; आस्था एजुकेशन सोसायटी के फंड पर निगरानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आस्था एजुकेशन सोसायटी और उससे संचालित शिक्षण संस्थानों के नियंत्रण तथा वित्तीय प्रबंधन को लेकर चल रहे विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया है।
अदालत ने स्पष्ट किया है कि संस्थाओं के संचालन, शिक्षकों एवं गैर-शिक्षकीय कर्मचारियों के वेतन सहित किसी भी प्रकार का खर्च करने से पहले फर्म्स एवं सोसायटीज, इंदौर के सहायक पंजीयक से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
यह आदेश विवादित फंड के उपयोग पर लगाम लगाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
मामला अनिल सांघवी एवं एक अन्य बनाम रजिस्ट्रार, फर्म्स एंड सोसायटीज एवं अन्य के रूप में सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। 27 मई को न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति नोंगमेइकापाम कोटिस्वर सिंह की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की।
याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पीएस पटवालिया और निधेश गुप्ता ने पक्ष रखा, जबकि अन्य अधिवक्ताओं में अर्जुन गर्ग, अभिनव मल्होत्रा, अमृता अर्जुन गर्ग, अरुषि कुलश्रेष्ठ, सारांश शुक्ला, प्रगति और साजल सांघवी शामिल रहे।
प्रतिवादी पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी, मनिंदर सिंह, पुनीत जैन, वीवीएस मूर्ति सहित कई अधिवक्ताओं ने पैरवी की। राज्य शासन की ओर से वरिष्ठ अपर महाधिवक्ता मनीषा टी. कारिया उपस्थित रहीं।
विवाद का केंद्र संस्थाओं के फंड का उपयोग- सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि विवाद का केंद्र संस्थाओं के फंड का उपयोग है। अदालत ने कहा संस्थानों के संचालन, वेतन भुगतान व अन्य वित्तीय व्ययों को लेकर दोनों पक्षों में मतभेद हैं।
ऐसे में किसी भी राशि के व्यय से पहले संबंधित सहायक पंजीयक की अनुमति लेना होगी। सूत्रों के अनुसार सोसायटी के नियंत्रण और करोड़ों रुपए के वित्तीय प्रबंधन को लेकर लंबे समय से संघर्ष चल रहा है।
यही विवाद पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ तक पहुंचा और बाद में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई। अब सर्वोच्च अदालत के आदेश के बाद सोसायटी के वित्तीय निर्णयों पर सरकारी निगरानी बढ़ गई है।
संबंधित समाचार

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!