अब हरियाली करेगी पहाड़ों की रखवाली: मंत्री बोले- टेकरियां हरी होंगी तो माइनिंग नहीं होगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर की टेकरियों को माइनिंग से बचाने के लिए अब हरियाली को हथियार बनाया जाएगा। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घोषणा की है कि 9 अगस्त को रेवती रेंज में एक लाख पौधों का मेगा वृक्षारोपण अभियान चलेगा। उनका कहना है कि टेकरियों पर घना जंगल विकसित होने के बाद वहां खनन करना आसान नहीं रहेगा। इसी लक्ष्य के साथ शहर में 21 लाख पौधे लगाने का अभियान शुरू किया जा रहा है।
विजयवर्गीय ने कहा कि "जब टेकरियां घने जंगलों से भर जाएंगी, तब वहां माइनिंग करना आसान नहीं होगा। हरियाली ही पहाड़ियों की सबसे बड़ी सुरक्षा बनेगी।"
पथरीली पहाड़ी बनी 12.40 लाख पौधों का जंगल
उन्होंने बताया कि दो वर्ष पहले जिस रेवती रेंज की बंजर और पथरीली पहाड़ी पर पौधरोपण शुरू हुआ था, वहां आज 12 लाख 40 हजार से अधिक पौधे जीवित हैं। इसे उन्होंने इंदौरवासियों द्वारा तैयार किया गया "मानव निर्मित जंगल" बताया।
इस उपलब्धि के चलते इंदौर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। अब एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी 9 अगस्त को पौधों की गणना के लिए पहुंचेगी।
माइनिंग रोकने का हरियाली मॉडल
विजयवर्गीय ने कहा कि देवगुराड़िया और रेवती रेंज जैसी कई टेकरियां वर्षों से खनन के खतरे का सामना कर रही हैं। यदि पहाड़ियां खाली रहेंगी तो माइनिंग की आशंका बनी रहेगी, लेकिन घने पौधरोपण के बाद उनका संरक्षण स्वतः हो जाएगा।
उन्होंने देवास की पहाड़ियों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां बड़े पैमाने पर खनन हो चुका है, इसलिए इंदौर की टेकरियों को बचाना समय की जरूरत है।
21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
मंत्री ने बताया कि सरकार ने शहर में 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। इस अभियान में वन विभाग, इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए), जिला पंचायत, मेट्रो रेल, कृषि विभाग, उच्च शिक्षा विभाग सहित कई सरकारी एजेंसियां और सामाजिक संस्थाएं मिलकर काम कर रही हैं। सीबीएसई स्कूलों को भी इस हरित अभियान से जोड़ा गया है।
हर कॉलोनी में बनेगा मिनी जंगल
विजयवर्गीय ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि कॉलोनियों के पार्कों और सार्वजनिक उद्यानों की 25 प्रतिशत भूमि पर देसी प्रजातियों के घने पौधे लगाए जाएंगे। इससे शहर के हर क्षेत्र में प्राकृतिक ऑक्सीजन जोन विकसित होंगे और पर्यावरण संतुलन मजबूत होगा।
रेवती रेंज बनेगी इको-टूरिज्म का नया केंद्र
रेवती रेंज में आशा एनजीओ के सहयोग से एक हॉल तैयार किया गया है, जहां लोग पिकनिक, जन्मदिन और अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। यहां किचन और भविष्य में मेडिटेशन हॉल भी विकसित किया जाएगा, ताकि लोग प्रकृति के बीच समय बिता सकें।
संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!