अब टिकट के साथ ऑनलाइन बुक होगा अतिरिक्त लगेज: रेलवे की नई सुविधा से यात्रियों को बड़ी राहत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए जल्द ही ऑनलाइन लगेज बुकिंग सिस्टम शुरू करने जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने वाले यात्रियों को लगेज या पार्सल कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब टिकट बुकिंग के दौरान ही अतिरिक्त सामान की जानकारी दर्ज कर उसकी ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी।
यात्रा के दिन यात्री स्टेशन पर केवल अपना सामान रेलवे कर्मियों को सौंपेंगे। इसके बाद रेलवे उसी ट्रेन से सामान को सुरक्षित तरीके से गंतव्य स्टेशन तक पहुंचाएगा।
इंदौर समेत रतलाम मंडल के यात्रियों को मिलेगा लाभ
रतलाम रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार, नई सुविधा शुरू होने के बाद अतिरिक्त सामान के लिए अलग से वजन कराने और लगेज कार्यालय में बुकिंग कराने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और स्टेशन के लगेज काउंटरों पर भीड़ भी कम होगी।
टिकट बुकिंग के समय मिलेगी पूरी जानकारी
नई व्यवस्था के तहत टिकट बुक करते समय ही यात्रियों को मुफ्त लगेज सीमा, अधिकतम अनुमत वजन, अतिरिक्त शुल्क, प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची और अन्य नियमों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों को पहले से ही अपने सामान की योजना बनाने में आसानी होगी।
फिलहाल सिर्फ कन्फर्म टिकट वालों को सुविधा
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि शुरुआती चरण में यह सुविधा केवल कन्फर्म आरक्षित टिकट वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। वेटिंग लिस्ट, आरएसी और अनारक्षित टिकट वाले यात्री इसका लाभ नहीं ले सकेंगे।
इसके अलावा पहले चरण में थर्ड एसी, एसी इकोनॉमी और चेयर कार (सीसी) के यात्रियों को इस सुविधा से बाहर रखा गया है। व्यवस्था सफल रहने पर इसे अन्य श्रेणियों में भी लागू किया जा सकता है।
अभी क्या है व्यवस्था?
वर्तमान में अतिरिक्त सामान ले जाने वाले यात्रियों को स्टेशन पहुंचकर लगेज कार्यालय में वजन कराना, शुल्क जमा करना और अलग से बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी, जिससे समय और परेशानी दोनों कम होंगे।
लागू होने से पहले तैयारी में जुटा रेलवे
रेलवे सूत्रों के अनुसार, नई व्यवस्था जल्द लागू होने की संभावना है। हालांकि इंदौर स्टेशन के अधिकारियों का कहना है कि सॉफ्टवेयर अपडेट की जानकारी तो मिल चुकी है, लेकिन स्टेशन पर सामान लेने की व्यवस्था, उसकी जांच, सुरक्षित रखरखाव और ट्रेन तक पहुंचाने की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अभी प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में शुरुआती दिनों में संचालन संबंधी कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं।
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि यदि नई व्यवस्था के साथ स्पष्ट एसओपी और व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाता है, तो यह सुविधा यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
संबंधित समाचार

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा

फिर विवादों में खान सर:कई लड़कियों के शोषण का आरोप; इस कोचिंग के डायरेक्टर बोले- 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में

मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा:जांच में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा भी सामने आया; पुराने केस में 23.02 लाख नकद मिलने के बाद डिजिटल सबूतों पर फोकस

प्रेमी का सरेंडर:शराब के नशे में प्रेमिका ने खुद लगाई थी फांसी; घबराकर शव छोड़ भागा था

हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार:15 बदमाशों के बाद भी अब तक नहीं धराया गुंडा

फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत:सांस लेने में हुई परेशानी; लैंड होते ही पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:पार्षद के धरने से मचा हड़कंप; नगराध्यक्ष पहुंचे विधायक के पास, पार्टी का संदेश- नहीं हटे तो होगी सख्त कार्रवाई

शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल:दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी; कहीं जिंदा कीड़े, कहीं गंदा किचन-ड्रेनेज मिला

गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा:मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का; सरकारी जमीन पर भी काटे प्लॉट, 20 करोड़ का किया खेल

दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों:जेन-जी पूछ रहा सवाल- आखिर ये कैसे संस्कार

राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख:इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम

स्पा सेंटर पर दबिश:3 युवतियों समेत 5 युवक हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री मिली, नेटवर्क की तलाश

पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग:नकाबपोश बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; दहशत में परिवार

5 स्टार होटलों में गंदगी:ग्रैंड शेरेटन में कीड़े लगे सूरजमुखी बीज मिले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!