मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस: अवैध कब्जा करने पर 2 लाख रुपए जुर्माना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सिरपुर गांव में श्रीराम मंदिर के नाम दर्ज जमीन पर संचालित सरकारी शराब दुकान के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अपर तहसीलदार ने शराब दुकान संचालक को जमीन खाली करने का नोटिस जारी किया, साथ ही जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर 2 लाख रुपए जुर्माना भी किया गया है। प्रशासन के मुताबिक संबंधित जमीन सर्वे नंबर 394/1 में दर्ज है और राजस्व रिकॉर्ड में इसके स्वामित्व के साथ श्रीराम मंदिर का उल्लेख है, जबकि कलेक्टर इसके व्यवस्थापक हैं।
मामले में जमीन के उपयोग और किराए को लेकर भी सवाल उठे हैं। जांच के दौरान सामने आए दस्तावेजों के आधार पर प्रशासन अब जमीन से जुड़े कब्जे और पूर्व में लिए गए किराए की भी पड़ताल कर रहा है। शराब दुकान संचालक से जमीन के अधिकार को लेकर जानकारी मांगे जाने पर दुकानदार की ओर से 1991 में कोर्ट से प्राप्त डिक्री का हवाला दिया गया।
हालांकि प्रशासन की जांच में संबंधित जमीन श्रीराम मंदिर के नाम दर्ज पाई गई। इसके बाद अपर तहसीलदार ने दुकान खाली करने का आदेश जारी किया। प्रशासन ने अवैध कब्जे के मामले में 2 लाख रुपए का जुर्माना भी किया।
3 लाख रुपए महीना किराया देने का दावा... मामले में सबसे बड़ा सवाल जमीन के किराए को लेकर सामने आया है। उपलब्ध किराएनामे के मुताबिक शराब लाइसेंसी और दिलीपसिंह गौड़ के बीच दुकान की जगह को लेकर किराया तय किया गया था। दस्तावेजों के अनुसार किराया 3 लाख रुपए प्रतिमाह, यानी 36 लाख रुपए सालाना निर्धारित था।
इसमें 2 लाख रुपए नकद और 1 लाख बैंकिंग माध्यम से दिए जाने का उल्लेख है। दिलीपसिंह गौड़ को विधायक मालिनी गौड़ का रिश्तेदार बताया गया है। हालांकि जमीन के वास्तविक अधिकार और किराया प्राप्त करने की वैधता अब प्रशासनिक जांच का विषय है।
अप्रैल से सितंबर तक करीब 18 लाख रुपए का हिसाब... प्रशासन अब यह भी जांच रहा है कि संबंधित जमीन से कितनी अवधि में कितना किराया वसूला गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अप्रैल से सितंबर के बीच करीब 18 लाख रुपए किराए के रूप में दिए जाने की बात सामने आई है। प्रशासन ने इस संबंध में आबकारी विभाग से शराब दुकानदार और जमीन कब्जाधारक के बीच हुए किराएनामे समेत अन्य दस्तावेज मांगे हैं, जिनकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
पहले होटल और बार चलता था... बताया गया कि इस स्थान पर पहले मानसरोवर नाम से होटल और बार संचालित होता था। बाद में यह कारोबार बंद हो गया और उसी परिसर के एक हिस्से में सरकारी शराब दुकान संचालित होने लगी। पड़ताल में सामने आए दस्तावेजों के अनुसार वर्तमान में शराब लाइसेंसी संजय शिवहरे और दिलीपसिंह गौड़ के बीच किरायानामा होने की बात सामने आई है।
शराब दुकान के लिए 4,200 वर्गफीट जगह का उपयोग
प्रशासन की जांच में सामने आया कि सर्वे नंबर 394/1 के सामने वाले हिस्से में करीब 4,200 वर्गफीट क्षेत्र में शराब दुकान संचालित हो रही है। इसके पीछे करीब 25 हजार वर्गफीट हिस्से के उपयोग और कब्जे को लेकर भी जांच की जा रही है। किराएनामे में दुकान का आकार 13 बाय 68 फीट और पीछे बने गोदाम का आकार 21 बाय 67 फीट बताया गया है। दस्तावेजों में इस स्थान को वाइन शॉप संचालन के लिए किराए पर दिए जाने का उल्लेख है।
जमीन के रिकॉर्ड में भी विवाद
सर्वे नंबर 394 को लेकर राजस्व रिकॉर्ड में भी पुराना विवाद सामने आया है। बताया गया है कि जमीन को पहले 394/1 और 394/2 में विभाजित किया गया था। एक हिस्से के पुराने स्वामित्व और 1991 की कोर्ट की डिक्री को लेकर भी विवाद चल रहा है। बाद में जमीन के नामांतरण से जुड़ी प्रक्रिया के दौरान प्रशासन के संज्ञान में रिकॉर्ड संबंधी स्थिति आई। इसके बाद प्रशासन ने 1991 की डिक्री को निरस्त करने के लिए जिला कोर्ट में आवेदन किया। मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन बताया गया है।
प्रशासन के सामने अब दोहरी चुनौती
प्रशासन को एक तरफ शराब दुकान मौजूदा स्थान से हटाने की प्रक्रिया पूरी करनी है, वहीं दूसरी तरफ जमीन पर हुए कथित कब्जे और उससे प्राप्त किराए की जांच भी करनी है। आबकारी विभाग ने लाइसेंसी को शराब दुकान के लिए वैकल्पिक स्थान तलाशने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद दुकान दूसरी जगह स्थानांतरित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है।
संबंधित समाचार

हठीले हनुमानजी:उमा भारती ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र; उज्जैन सांसद भी आस्था के पक्ष में

देखिए वीडियो:कमर्शियल गरबा के विरोध में प्रदर्शन; पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; संगठन ने कहा-धार्मिक आयोजन का व्यावसायीकरण स्वीकार नहीं

क्या ‘सागर’ है एक साजिश!:शराब के विष में क्या कोई राजनीतिक सत्ता षड्यंत्र है; पुलिस को आशंका

देखिए वीडियो:ट्रैफिक गर्ल से पुलिस की बदतमीजी; पीड़िता का वीडियो वायरल, बोलीं-मुझसे कहा...‘आप लेडीज जात हैं’

मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया:सभी मीडियाकर्मियों की ओर से धन्यवाद

रास्ता साफ:'छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इस मैदान को देने पर सहमति; कांग्रेस देगी इतनी फीस

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:अधूरे निर्माण से इंस्टॉलेशन अटका; मरीजों को इलाज के लिए करना होगा इंतजार

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर:5 दिन के कार्यक्रम के लिए इतने लाख किराया; कांग्रेस ने उठाए सवाल

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!