शराब कंपनी को हाईकोर्ट से राहत नहीं: लाइसेंस निलंबन बरकरार; टेंडर में भागीदारी को लेकर दायर याचिका में इस शर्त पर दिया जोर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
सोम डिस्टिलरीज से जुड़े आबकारी लाइसेंस विवाद में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से कंपनी को राहत नहीं मिली। कोर्ट ने आबकारी विभाग की कार्रवाई को चुनौती देने वाली कंपनी की दलीलों पर सुनवाई करते हुए वैध लाइसेंस और आबकारी नियमों के तहत निर्धारित पात्रता को महत्वपूर्ण माना है।
मामला सोम डिस्टिलरीज के विभिन्न आबकारी लाइसेंसों के निलंबन से जुड़ा है। आबकारी आयुक्त ने 4 फरवरी 2026 को कंपनी के आठ लाइसेंस निलंबित किए थे।
यह कार्रवाई कंपनी से जुड़े पांच कर्मचारियों को धोखाधड़ी और जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में दोषी ठहराए जाने के आधार पर की गई थी। कंपनी ने इस कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
टेंडर में भागीदारी को लेकर विवाद
मामले में देशी शराब की थोक आपूर्ति के लिए जारी टेंडर में वैध D-1 लाइसेंस की शर्त भी विवाद का विषय बनी। कंपनी की ओर से दलील दी गई कि लाइसेंस निलंबन के आधार पर उसे टेंडर प्रक्रिया से बाहर नहीं किया जाना चाहिए। हाईकोर्ट के समक्ष राज्य ने आबकारी नियमों के तहत अपनी कार्रवाई का बचाव किया।
मार्च में एकल पीठ ने कंपनी की लाइसेंस निलंबन संबंधी याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने माना था कि कंपनी के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई में हस्तक्षेप का आधार नहीं बनता। इसके बाद कंपनी ने डिवीजन बेंच में अपील की।
लाइसेंस नवीनीकरण का फैसला नियमों के तहत होगा
15 अप्रैल 2026 के डिवीजन बेंच के आदेश में अदालत ने कहा कि लाइसेंस के नवीनीकरण के आवेदन पर सक्षम प्राधिकारी को कानून और निर्धारित शर्तों के अनुसार विचार करना होगा। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि पहले के न्यायिक आदेश से नवीनीकरण के आवेदन पर स्वतः रोक नहीं लगती।
इस मामले में बाद की कार्यवाही भी हाईकोर्ट में जारी रही है। 23 जुलाई 2026 के आदेश में कंपनी की याचिका में सफल टेंडरदाताओं को पक्षकार बनाए जाने की अनुमति दी गई थी और राज्य को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया गया था।
लाइसेंस नवीनीकरण के लिए हुई सेटिंग
बहुचर्चित शराब निर्माता कंपनी सोम डिस्टिलरीज को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने आबकारी विभाग के फैसले को सही ठहराते हुए कंपनी की उस याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उसने नए शराब टेंडरों में शामिल होने की इजाजत मांगी थी। सूत्रों के मुताबिक कंपनी के कर्ताधर्ताओं का दावा है कि लाइसेंस नवीनीकरण के लिए हमारी सेटिंग हो गई है और जल्द है नवीन लाइसेंस हमें मिल जाएगा।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!