अब डीजल खरीदने के लिए पंप तक जाने की आवश्यकता नहीं: अब इस नाम से होम डिलीवरी सेवा शुरू; विशेष सुरक्षा कैन में मिलेगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में अब डीजल खरीदने के लिए पेट्रोल पंप तक जाने की जरूरत नहीं होगी। मध्य प्रदेश में पहली बार ‘जिप्प फ्यूल’ (Zipp Fuel) नाम से डीजल की होम डिलीवरी सेवा शुरू की गई है। इस नई सुविधा के जरिए उपभोक्ता घर, कार्यालय, फैक्ट्री, निर्माण स्थल और अन्य कार्यस्थलों पर बैठे-बैठे डीजल मंगा सकेंगे। सेवा की शुरुआत भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के अधिकृत डीलर द्वारा पलसीकर कॉलोनी स्थित पेट्रो फिलिंग स्टेशन से की गई है।
इंदौर पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पेट्रो फिलिंग स्टेशन के संचालक राजेंद्र सिंह वासु ने बताया कि इस सेवा का औपचारिक शुभारंभ 19 जून को किया गया। उन्होंने दावा किया कि यह केवल इंदौर ही नहीं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश की पहली ऐसी सेवा है, जिसके माध्यम से उपभोक्ताओं को सुरक्षित और नियमानुसार डीजल उनके स्थान तक पहुंचाया जाएगा।
हाल के दिनों में डीजल वितरण से जुड़े नियमों को सख्ती से लागू किया गया है। इसके तहत केवल अधिकृत और सुरक्षा मानकों वाले कंटेनरों में ही डीजल देने की व्यवस्था लागू हुई है। इससे जनरेटर संचालकों, किसानों, निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के ऑपरेटरों और औद्योगिक इकाइयों को डीजल प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या के समाधान के लिए यह नई सेवा शुरू की गई है।
इस सेवा के तहत ग्राहकों को पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (PESO) द्वारा अनुमोदित विशेष सुरक्षा कैन में डीजल उपलब्ध कराया जाएगा। ये कंटेनर डीजल के सुरक्षित परिवहन और भंडारण के लिए निर्धारित सरकारी मानकों के अनुरूप हैं। इससे उपभोक्ताओं को सुरक्षित तरीके से ईंधन उपलब्ध कराया जा सकेगा।
सेवा का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को किसी ऐप की आवश्यकता नहीं होगी। उपभोक्ता केवल व्हाट्सएप नंबर 8839818718 पर संदेश भेजकर डीजल का ऑर्डर कर सकेंगे। इसके लिए एक ऑटोमैटिक व्हाट्सएप चैटबॉट तैयार किया गया है, जो ग्राहकों को डीजल की मात्रा, डिलीवरी का पता, पसंदीदा समय और भुगतान विकल्प चुनने की सुविधा देगा।
शुरुआती चरण में यह सुविधा इंदौर शहर के अधिकांश क्षेत्रों में उपलब्ध रहेगी। संचालकों के अनुसार ऑर्डर मिलने के बाद मांग और दूरी के आधार पर अधिकतम चार घंटे के भीतर डीजल की आपूर्ति करने का लक्ष्य रखा गया है। भविष्य में सेवा का विस्तार अन्य क्षेत्रों तक भी किया जा सकता है।
डीजल की सटीक मात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक डिलीवरी वाहन में प्रमाणित माप उपकरण लगाए गए हैं। इनमें पांच लीटर क्षमता का कैलिब्रेटेड माप यंत्र भी शामिल है। इससे ग्राहकों को ऑर्डर के अनुरूप सही मात्रा में डीजल मिलने की गारंटी रहेगी।
राजेंद्र सिंह वासु का कहना है कि तेजी से बढ़ती डिजिटल सुविधाओं और घर तक सेवाएं पहुंचाने की मांग को देखते हुए यह पहल भविष्य में शहरी क्षेत्रों में ईंधन वितरण का नया मॉडल बन सकती है। इससे उपभोक्ताओं का समय बचेगा, सुरक्षा मानकों का पालन होगा और जनरेटर, कृषि उपकरणों तथा औद्योगिक मशीनों के लिए डीजल उपलब्ध कराना पहले से अधिक आसान हो जाएगा।
संबंधित समाचार

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम:परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; कूलर के नीचे छिपाया लिफाफा

वीडियो देखिये, युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला:जवान की पीठ पर किया वार; अस्पताल में भर्ती

टीआई की शहादत ने खोली तस्करी की परतें:इस वजह से गुजरात जा रही शराब? एमपी की आबकारी नीति पर उठे सवाल

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

वीडियो देखिये, राहुल गांधी ने निभाया वादा तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साझा की खुशखबरी:लंबे समय से परेशानी झेल रही छात्रा का सफल इलाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!