खबर
Top News

नीलोफर हत्याकांड: 30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 सितंबर 2026, 4:03 pm
शेयर करें:
नीलोफर हत्याकांड

आरोपी सोशल मीडिया पर दे रहा धमकी

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
अंजुमन नगर निवासी नीलोफर की संदिग्ध मौत के मामले में करीब एक महीने बाद भी आरोपी नईम फतेह खान के पुलिस की गिरफ्त से बाहर होने को लेकर परिजनों में नाराजगी बढ़ रही है।

परिजन का आरोप है फरार नईम सोशल मीडिया पर स्टेटस के जरिए अपना पक्ष रखने के साथ धमकी भरे संदेश भी पोस्ट कर रहा है। परिवार ने पुलिस से इन पोस्ट की गंभीरता से जांच और पता लगाने की मांग की है पोस्ट किस नंबर और किस स्थान से किए जा रहे हैं। मृतका के भाई फरहान शेख का दावा है नईम फतेह खान का पुराना मोबाइल नंबर 7869254786 वॉट्सएप और कॉलिंग के लिए सक्रिय नहीं है।

नए 7000915959 नंबर से वॉट्सएप चला रहा है। आरोपी फरार है और उस पर इनाम जारी है, तो सोशल मीडिया पर सक्रिय कैसे है। परिजन ने साइबर टीम से मोबाइल नंबर, डिजिटल गतिविधियों और सोशल मीडिया पोस्ट की तकनीकी जांच कर आरोपी की लोकेशन का पता लगाने की मांग की है।

शव निकालने का विवाद गहराने से फरार होने का आरोप
परिजनों के अनुसार नीलोफर को कब्रिस्तान में दफनाते समय नईम फतेह खान मौजूद था। 17 अगस्त को शव को कब्र से निकालने को लेकर विवाद गहराने के बाद उसके वहां से चले जाने और बाद में फरार होने की बात सामने आई।

पुलिस की ओर से 10 हजार रुपए इनाम घोषित करने, लुकआउट नोटिस जारी करने तथा पासपोर्ट रद्द करने की सिफारिश किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजन पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं।

अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई लंबित
नईम फतेह खान की ओर से अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई है। इस पर 21 सितंबर को सुनवाई थी, लेकिन केस नंबर 254 होने के कारण नहीं हो सकी। परिजनों का कहना है आरोपी के सोशल मीडिया पोस्ट और नए मोबाइल नंबर से उसकी गतिविधियों की जांच को गंभीरता से लिया जाए। निष्पक्ष जांच के लिए आरोपी की डिजिटल गतिविधियों, मोबाइल लोकेशन और सोशल मीडिया अकाउंट की तकनीकी जांच महत्वपूर्ण हो सकती है।

पुलिस की जांच पर परिजनों ने उठाए सवाल
करीब 30 दिन बीतने के बाद भी आरोपी तक नहीं पहुंच पाने को लेकर परिवार ने पुलिस और साइबर सेल पर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि आरोपी खुले तौर पर सोशल मीडिया पर सक्रिय दिखाई दे रहा है, जबकि पुलिस अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।

परिवार ने मांग की है सोशल मीडिया पोस्ट की प्रमाणिकता की जांच कर संबंधित नंबर और अकाउंट की तकनीकी जानकारी जुटाई जाए तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज की जाए।

संबंधित समाचार

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

5 minutes ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

9 minutes ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

14 minutes ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

17 minutes ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

23 minutes ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

31 minutes ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 1 hour ago
आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां
Top News

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

about 1 hour ago
आज से गांवों तक सफर होगा सुगम
Top News

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

about 1 hour ago
पड़ोसी देशों में फिर घमासान
Top News

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा

about 1 hour ago
बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज
Top News

बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज:18 साल पुराने आशियानों पर नीलामी का खतरा

about 1 hour ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन:कई जगह कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प; कॉकरोच पार्टी ने भी किया आंदोलन का ऐलान

about 1 hour ago
बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन
Top News

बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन:वक्फ बोर्ड ने एफआईआर के लिए भेजी शिकायत; इतने हेक्टेयर भूमि मामला, नामांतरण पर कलेक्टर ने लगाई रोक

about 1 hour ago
52 लाख की अवैध दवाएं जब्त 10 हजार से अधिक गर्भपात किट बरामद
Top News

52 लाख की अवैध दवाएं जब्त 10 हजार से अधिक गर्भपात किट बरामद:फार्मा गोदाम पर पुलिस-ड्रग विभाग की कार्रवाई; 9 हजार की बिक्री का शक

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी लाखों रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
फर्जी पासपोर्ट कांड में इतने आरोपी एसटीएफ के रडार पर
Top News

फर्जी पासपोर्ट कांड में इतने आरोपी एसटीएफ के रडार पर:फरार बदमाशों पर इतने हजार का इनाम; सरकारी अमले की भूमिका भी जांच के घेरे में

about 1 hour ago
गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने लोडिंग को घसीटा
Top News

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने लोडिंग को घसीटा:लहूलुहान ड्राइवर हुआ बेहोश

about 2 hours ago
बोलेरो पिकअप लेकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार
Top News

बोलेरो पिकअप लेकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार:तीनों से अन्य वाहन चोरियों को लेकर पूछताछ जारी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:दहशतगर्द का नाम आते ही पाकिस्तानी पीएम ने काटी कन्नी; पत्रकार ने पूछा- ‘आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?

about 2 hours ago
पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को दबोचा
Top News

पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को दबोचा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!