निहंग विवाद शांत: पुलिस-प्रशासन की समझाइश से टला टकराव; हेमकुंड यात्रा मार्ग पर बढ़ाई गई सुरक्षा
KHULASA FIRST
संवाददाता

कर्णप्रयाग विवाद के बाद देहरादून में हाई अलर्ट, बातचीत के बाद जत्थे को पांवटा साहिब लौटाया
खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
कर्णप्रयाग में हुए विवाद के बाद उत्तराखंड में पैदा हुआ तनाव फिलहाल टल गया है। पंजाब से आए निहंगों के जत्थों और पुलिस-प्रशासन के बीच देर रात चली बातचीत के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
पुलिस ने समझाइश के बाद निहंगों के जत्थों को वापस हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की ओर रवाना कर दिया। इसके साथ ही राज्य में हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग और अंतरराज्यीय सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कर्णप्रयाग में 16 जून को पार्किंग विवाद के बाद चार निहंगों की गिरफ्तारी से उपजे असंतोष के चलते कुछ निहंग उत्तराखंड की ओर बढ़ रहे थे।
प्रशासन ने पहले से ही स्थिति को देखते हुए देहरादून-हिमाचल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी थी और कुल्हाल पुलिस चेक पोस्ट सहित अन्य प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग कर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया था।
देर रात कुछ निहंग श्रद्धालु पांवटा साहिब और अन्य मार्गों से देहरादून पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे विस्तृत बातचीत की। अधिकारियों ने उन्हें कानून-व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया और शांतिपूर्ण समाधान का आग्रह किया।
बातचीत सफल रहने के बाद सभी निहंग वापस पांवटा साहिब की ओर लौट गए। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 1:15 बजे 12 से 13 निहंगों का एक जत्था, जो एक यूटिलिटी वाहन, दो कारों और एक मोटरसाइकिल से देहरादून पहुंचा था, उसे समझाइश के बाद वापस भेजा गया।
इसके बाद रात करीब 2:40 बजे रेसकोर्स गुरुद्वारे में ठहरे 12 से 15 अन्य निहंगों को भी दो वाहनों और एक मोटरसाइकिल के साथ सुरक्षित रूप से पांवटा साहिब रवाना किया गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल देर रात तक स्वयं विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में मौजूद रहे। प्रेमनगर, शिमला बाईपास, कुल्हाल सीमा और शहर के अन्य प्रवेश मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया तथा लगातार निगरानी रखी गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बातचीत के बाद निहंगों का जत्था हेमकुंड साहिब की ओर जाने की तैयारी में था, लेकिन कुल्हाल सीमा पर उन्हें रोककर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की और शांतिपूर्ण समाधान के बाद वापस भेज दिया। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने संयम और संवाद की रणनीति अपनाई, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।
गौरतलब है कि कर्णप्रयाग में पार्किंग विवाद के बाद कुछ निहंगों ने नगरासू स्थित गुरुद्वारा दमदमा साहिब के ऊपरी हिस्से में डेरा डाल दिया था, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई थी। फिलहाल राज्य में स्थिति सामान्य है, हालांकि एहतियात के तौर पर संवेदनशील क्षेत्रों और यात्रा मार्गों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रखे गए हैं।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं तथा हेमकुंड साहिब यात्रा और अन्य धार्मिक यात्राओं को सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से संचालित कराने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।
संबंधित समाचार

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन

ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान:अनंत चतुर्दशी के लिए शहर को 6 संभाग; 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा

अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल:निगम की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की शह पर उठ रहे गंभीर सवाल

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन:दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधा भारत में

IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका:इतने पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस:घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने सिखाया सबक

कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर:पुलिस को उम्मीद; शौकीन रईसजादों के नामों का होगा खुलासा

खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई:लाखों रुपए कीमत का घी और वेजिटेबल फैट जब्त; अलग-अलग उत्पादों के लिए सैंपल

गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र:अस्पताल में मौत; घर लौटते समय हुआ हादसा, बचाने पहुंचे दोस्तों को भी लगा झटका

डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक:यूपीआई लेनदेन कम हुआ; रोज 4 करोड़ के ट्रांजेक्शन कम

देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल:कॉलेज में फिल्मी गानों पर डांस करती दिखीं छात्राएं; प्रिंसिपल की मौजूदगी में हुआ आयोजन

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:दो दिन भारी बारिश का अलर्ट; आज इन जिलों में चेतावनी

किसानों के नाम पर करोड़ों का पॉलीहाउस लोन घोटाला:बिना निर्माण निकाली रकम; EOW ने 11 लोगों पर दर्ज किया केस

नौकरी का झांसा देकर छात्रा से ठगी:इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर किया था संपर्क; बहाना बनाकर कई बार रुपए ट्रांसफर करवाए

शहर में इस दिन निकलेगा झांकियों का कारवां:22 से ज्यादा तैयार; लोगों में भारी उत्साह,103 साल से चली आ रही परंपरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!