फेक आईडी बनाकर नवविवाहिता को किया ब्लैकमेल: पति को भेजे अश्लील मैसेज; शादी तुड़वाने की दी धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक नवविवाहिता को फेक सोशल मीडिया आईडी बनाकर परेशान करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती के पति को आपत्तिजनक और भ्रामक मैसेज भेजकर उसकी शादीशुदा जिंदगी खराब करने की कोशिश की।
चार महीने पहले हुई शादी
पुलिस ने मामले में आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक पीड़िता मूल रूप से पानसेमल क्षेत्र की रहने वाली है और फिलहाल इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसकी शादी करीब चार महीने पहले हुई थी, जबकि उसके पति निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
फेक आईडी बनाकर आपत्तिजनक मैसेज भेजे
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 2 मई 2026 को आरोपी अमन निवासी बागली ने उसके पति के नाम से फेक आईडी बनाकर आपत्तिजनक संदेश भेजे। मैसेज में युवती के शादी से पहले और बाद में किसी अन्य युवक से संबंध होने जैसी बातें लिखी गई थीं, जिससे परिवार में तनाव की स्थिति बन गई।
शादी तुड़वाने तक की धमकी दी
महिला का आरोप है कि आरोपी लगातार उसे भी मैसेज कर दोस्ती बनाए रखने का दबाव बना रहा था। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार 6 मई 2026 को उसने आरोपी से बात कर उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने जान से मारने, परिवार को बदनाम करने और शादी तुड़वाने तक की धमकी दे डाली।
आरोपी की तलाश शुरू
घटना से परेशान युवती ने पूरी जानकारी अपने परिवार को दी, जिसके बाद बुधवार को भंवरकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी अमन के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर:बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!