खबर
Top News

ट्विशा शर्मा डेथ मिस्ट्री में नया मोड़: शॉर्ट्स की जेब से मिली इस चीज ने उलझा दिया पूरा केस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 मई 2026, 1:09 pm
शेयर करें:
ट्विशा शर्मा डेथ मिस्ट्री में नया मोड़

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
ट्विशा शर्मा भले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हों, लेकिन उनकी मौत अब भी कई सवाल छोड़ गई है। भोपाल AIIMS में दिल्ली AIIMS के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया है।

कई महत्वपूर्ण खुलासे की उम्मीद
इस दौरान नमूने, फोटोग्राफ और वीडियो रिकॉर्डिंग सहित कई अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं। माना जा रहा है कि दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले में कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता की टीम ने यह पोस्टमार्टम किया।

पति समर्थ सिंह से पूछताछ जारी
दूसरी ओर भोपाल पुलिस भी मामले की हर कड़ी जोड़ने में जुटी हुई है। पुलिस आरोपी पति समर्थ सिंह से लगातार पूछताछ कर रही है और अब तक मिले सभी सबूतों की बारीकी से जांच की जा रही है। इसी बीच जांच में एक नया और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है।

शॉर्ट्स की जेब से मिली चाबी
पुलिस को ट्विशा की मौत के समय पहनी गई शॉर्ट्स की जेब से फॉक्सवैगन कार की एक चाबी मिली है। यह चाबी अब पूरे मामले में नया रहस्य बन गई है, क्योंकि परिवार के अनुसार ट्विशा को ड्राइविंग तक नहीं आती थी।

ट्विशा ने कभी कार नहीं चलाई
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ट्विशा ने कभी घर की कार भी नहीं चलाई थी। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह चाबी किसकी कार की है और ट्विशा के पास कैसे पहुंची। इस पहलू ने पुलिस के साथ-साथ ससुराल और मायके पक्ष को भी उलझन में डाल दिया है।

जांच जारी
सूत्रों के अनुसार ससुराल पक्ष इस बिंदु की गहराई से जांच कराने की मांग कर रहा है। ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह ने भी मीडिया से बातचीत में कहा है कि फॉक्सवैगन कार किसकी है और उसकी चाबी ट्विशा तक कैसे पहुंची, यह पता लगाना बेहद जरूरी है।

कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही
उधर पुलिस ने ट्विशा का मोबाइल फोन पहले ही जब्त कर लिया है। कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं और मोबाइल चैट की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हर डिजिटल और तकनीकी साक्ष्य की पड़ताल की जा रही है ताकि मौत की असली वजह सामने लाई जा सके।

सीबीआई भी करेगी जांच
हालांकि ट्विशा शर्मा मामले की सीबीआई जांच को मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन फिलहाल जांच भोपाल पुलिस ही कर रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की टाइमलाइन तैयार कर हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।

संबंधित समाचार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

less than a minute ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

6 minutes ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

13 minutes ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

33 minutes ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

37 minutes ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 1 hour ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 1 hour ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

about 2 hours ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

about 2 hours ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

about 2 hours ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 19 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 20 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 20 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 20 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 20 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 20 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!