ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा; बेल्ट नहीं पहुंचाने पर पुलिस घिरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
चर्चित एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एम्स भोपाल की शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव पर मल्टीपल चोटों के निशान मिलने का जिक्र किया गया है, जिसके बाद मामला और विवादों में घिर गया है।
रिपोर्ट पर उठाए सवाल
ट्विशा के परिजन शुरुआत से ही इसे हत्या का मामला बताते रहे हैं। वहीं मृतका की सास और रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह और उनके वकील ने रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि रिपोर्ट में चोटों का जिक्र तो किया गया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि चोटें कहां और कितनी थीं।
बेल्ट को लेकर उठ रहे सवाल
उन्होंने यह भी कहा कि यदि परिवार दोबारा पोस्टमार्टम या किसी अन्य एजेंसी से जांच कराना चाहता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। मामले में सबसे बड़ा सवाल उस बेल्ट को लेकर उठ रहा है, जिससे कथित तौर पर फांसी लगाने की बात कही गई थी।
वैज्ञानिक मिलान नहीं कर सके
जानकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम के समय जांच अधिकारी वह बेल्ट एम्स भोपाल लेकर नहीं पहुंचे थे। ऐसे में डॉक्टर गर्दन पर मिले निशानों और कथित फांसी के साधन का वैज्ञानिक मिलान नहीं कर सके।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बेल्ट पोस्टमार्टम के दौरान उपलब्ध होती, तो यह स्पष्ट किया जा सकता था कि फांसी उसी से लगाई गई थी या नहीं। साथ ही बेल्ट पर डीएनए और अन्य फॉरेंसिक साक्ष्यों की जांच भी संभव हो सकती थी।
पति की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज
इस बीच मृतका के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। मध्य प्रदेश पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है और उसकी तलाश में छह टीमें लगाई गई हैं।
दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
मृतका के परिजन मामले की जांच मध्यप्रदेश से बाहर किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने और दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं, मौत के आठ दिन बाद भी परिवार ने शव लेने और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!