सनसनीखेज मामले में नया मोड़: चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या कर पति ने भी जान दे दी थी; अब प्रेमी ने भी कर लिया सुसाइड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा आत्महत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। मामले के मुख्य आरोपी और मृतका के कथित प्रेमी सतीश सावले ने भी रविवार शाम जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस पूरे घटनाक्रम को प्रेम संबंध, विवाद और दबाव से जुड़ा मामला मानकर जांच कर रही है।
पहले की हत्या फिर खुदकुशी
मेघदूत नगर निवासी हल्केवीर पटेल ने रविवार सुबह अपनी पत्नी रोशनी पटेल की पहले हत्या की और फिर खुद भी जहर खाकर जान दे दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हल्केवीर ने पहले पत्नी को जबरन जहर पिलाने की कोशिश की। जब रोशनी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।
पत्नी की हत्या के बाद हल्केवीर ने खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद दोनों के शव परिजन होशंगाबाद के पास स्थित बनखेड़ी गांव ले गए, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
आरोपी सतीश सावले ने भी की खुदकुशी
इधर मामले का मुख्य आरोपी सतीश सावले खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र के घाटाखेड़ी गांव पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वह परिवार से मिलने और अपनी नाबालिग भांजी को राजौदा गांव छोड़ने गया था। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। गांव वालों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को मिला सुसाइड नोट
हीरानगर थाना पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। टीआई सुशील पटेल के मुताबिक शुरुआती जांच में पति द्वारा पत्नी की हत्या और बाद में आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। फिलहाल शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।
सुसाइड नोट में हल्केवीर ने पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उसने लिखा कि रोशनी के सतीश सावले से संबंध थे और इसी कारण दोनों जहर खाकर जान दे रहे हैं। नोट में बेटी की जिम्मेदारी अपनी साली को सौंपने और संपत्ति बेटी के 18 वर्ष की होने पर उसके नाम करने की बात भी लिखी गई है।
इसके अलावा नोट में यह भी आरोप लगाया गया कि सतीश सावले ने उसे पीथमपुर बुलाकर मारपीट की थी और उसके माता-पिता भी उसका साथ दे रहे थे। हल्केवीर ने अपनी मौत के बाद सतीश के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
पहले भी हुआ था विवाद और मारपीट
जानकारी के मुताबिक हल्केवीर पटेल अपने साले के साथ सतीश सावले को समझाने पहुंचा था। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया और सतीश व उसके साथियों ने हल्केवीर और उसके साले के साथ मारपीट की। बाद में कार्रवाई के डर से सतीश ने बेटमा थाने में उल्टा हल्केवीर और उसके साले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी थी।
पत्नी को ठहराया विवाद की वजह
परिजनों के मुताबिक घटना वाली रात हल्केवीर, उसका साला देवेंद्र और भतीजा ललित घर पर मौजूद थे। इसी दौरान हल्केवीर ने पत्नी रोशनी से कहा कि उसी की वजह से पूरा विवाद खड़ा हुआ है और सतीश ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रोशनी ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की और कहा कि वह सतीश से बात कर एफआईआर वापस लेने के लिए कहेगी। रात में उसने सतीश को फोन भी किया, लेकिन उसने रिपोर्ट वापस लेने से इनकार करते हुए कॉल काट दिया। देर रात तक घर में बातचीत चलती रही। इसके बाद सभी लोग वहां से चले गए और फिर हल्केवीर ने पत्नी की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली।
डेढ़ साल से चल रहा था विवाद
रोशनी की छोटी बहन ने बताया कि पीथमपुर की जिस बिल्डिंग में रोशनी रहती थी, वहीं सतीश सावले भी किराए पर रहता था। यहीं से दोनों के बीच संपर्क बढ़ा। करीब डेढ़ साल पहले हल्केवीर को इस संबंध की जानकारी लग गई थी, जिसके बाद से परिवार में लगातार तनाव बना हुआ था।
फरार होने के बाद पंधाना पहुंचा था सतीश
पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट और परिजनों के बयान के आधार पर सतीश सावले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस जब उसके पीथमपुर स्थित घर पहुंची तो वह फरार मिला। दंपती की मौत की जानकारी मिलते ही उसने मोबाइल बंद कर लिया था।
बाद में जानकारी सामने आई कि वह खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र पहुंचा था। उसके वहां पहुंचने के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे, जिनमें वह स्कूटर पर एक नाबालिग को ले जाते हुए दिखाई दिया था। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन उससे पहले ही उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!