नया दौर नवीन कहानी: युवा जोश के साथ अनुभव का तालमेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

7 महीने बाद भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम आई मैदान में, 65 पदाधिकारी घोषित
चुनावी राज्यों पर फोकस हर क्षेत्र, हर वर्ग व राज्य को मिली टीम नबीन में जगह
नई टीम के जरिये भाजपा ने साधे जातीय व क्षेत्रीय समीकरण, करीब 40 प्रतिशत सदस्य वंचित समाज से बनाए
मध्य प्रदेश का कद बढ़ा नामचीन नेताओं को नहीं मिली जगह, वीडी को भी बड़ी जिम्मेदारी नहीं
आखिरकार नए दौर में इंटर कर गई भारत की राजनीति की ‘नबीन’ कहानी देश के सामने आ गई। इस कहानी का बीते 7 माह से बेसब्री से इंतजार था। युवा जोश से ‘लबरेज’ इस स्टोरी में तपे-तपाए किरदार भी गुत्थमगुत्था किए गए हैं। यानी जोश व अनुभव साथ-साथ। इस ‘नबीन’ कहानी में वैसे तो देश के सभी राज्यों को कुछ न कुछ रोल मिला है, लेकिन उन सूबों का किरदार लंबा रखा है, जहां निकट भविष्य में चुनावी ‘डुगडुगी’ बजने वाली है। वैसे तो इस कहानी में एक से बढ़कर एक नामचीन किरदार हैं, लेकिन ‘यूथ कैरेक्टर’ फिर भी बाजी मार ले गए हैं। नैपथ्य में चले गए किरदारों की दमदार वापसी ने कहानी को चर्चित भी कर दिया। नए दौर की इस नवीन कहानी के केंद्र में 2027 व 2029 के साल हैं और कहानी के स्क्रिप्ट राइटिंग में ‘जुगलजोड़ी’ की जुगलबंदी एक बार फिर मजबूती से नजर आ रही है। यानी कहानी जरूर ‘नवीन’ है, लेकिन रचनाकार ‘पुराने’ ही हैं।
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पद संभालने के 7 महीने बाद अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसे ‘मिशन-2029’ और आगामी विधानसभा चुनावों जैसे उत्तर प्रदेश और पंजाब-2027 को ध्यान में रखकर एक बड़ा संगठनात्मक फेरबदल माना जा रहा है।
इस 64-65 सदस्यीय नई टीम में अनुभव, युवा जोश और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। नई टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा और तीरथसिंह रावत को बनाया गया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की संगठन में वापसी हुई है और उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा बिप्लव कुमार देव, हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया, सतीश पूनिया और गजेंद्र पटेल को भी महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है, जबकि विनोद तावड़े और सुनील बंसल को इस पद पर बरकरार रखा गया है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के रूप में अपने पद पर बने रहेंगे।
सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन... नई राष्ट्रीय टीम में महिलाओं की संख्या बढ़ाकर 12 कर दी गई है। युवाओं को प्राथमिकता देते हुए टीम में 40 से अधिक नए चेहरे शामिल किए गए तथा लगभग 40 प्रतिशत पदाधिकारी युवा और विभिन्न राज्यों के वंचित समुदायों से आते हैं। नई टीम की पहली औपचारिक परिचर्चा व बैठक 22 अगस्त को प्रस्तावित है।
स्मृति ईरानी की दमदार वापसी सबसे ज्यादा चर्चा में... नितिन नबीन की टीम में स्मृति ईरानी की एंट्री की खूब चर्चा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। स्मृति के आने से नितिन नबीन की नई टीम अब बेहद आक्रामक होगी।
स्मृति ईरानी भाजपा की कद्दावर महिला लीडर हैं। 2019 के चुनाव में उन्होंने राहुल गांधी को अमेठी से हराया था। वह 5 अहम मंत्रालय संभाल चुकी हैं। हालांकि 2024 का चुनाव हारने के बाद लो प्रोफाइल हो गई थीं, लेकिन अब दोबारा लौट रही हैं।
अगले साल यूपी में इलेक्शन है। ऐसे में भाजपा स्मृति ईरानी को जोरदार तरीके से यूपी में उतारेगी। उनकी धारदार शैली और आक्रामक तेवर चुनाव में भाजपा के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
जानिए, क्या खासमखास बात है टीम नवीन में
विनोद तावड़े को उनकी कुशल सांगठनिक क्षमता के लिए फिर से महामंत्री बनाया गया। यूपी, ओडिशा व तेलंगाना के बाद पश्चिम बंगाल में भारी विजय दिलाने वाले सुनील बंसल को दोबारा महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
आदिवासी समाज के गजेंद्र पटेल को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी। संघ के प्रचारक रहे लेखक-चिंतक राम माधव की उपाध्यक्ष के रूप में वापसी हुई।
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद, युवा नेत्री संगीता यादव बनी राष्ट्रीय सचिव। उत्तर-पूर्व से युवा नेता मृगांक बर्मन बने राष्ट्रीय सचिव।
3 पूर्व मुख्यमंत्रियों को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथसिंह रावत, बिप्लव देब।
समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रों को उचित प्रतिनिधित्व। चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश से आने वाले हरीश द्विवेदी बने राष्ट्रीय महासचिव। टीम में करीब 40 सदस्य वंचित समाज से है।
नागालैंड से राज्यसभा सांसद फांगनोन कोन्याक को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
त्रिपुरा से पूर्व मुख्यमंत्री एवं युवा नेता बिप्लव देब बने राष्ट्रीय महामंत्री।
आंध्र प्रदेश से डी पुरंदेश्वरी बनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तमिलनाडु के मा व्यंकटेशन बने राष्ट्रीय सचिव। नई टीम में संगठन और प्रोफेशनल विशेषज्ञता का उचित समन्वय किया गया है।
जेएनयू में एबीवीपी कार्यकर्ता रहे और वर्तमान में दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ स्वदेश सिंह बने भाजपा की नई टीम में राष्ट्रीय सचिव।
कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ मधुचंद्रा कर बनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष। कर्नाटक के प्रोफेसर M नागराज बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष। राष्ट्रीय टीम बनाने में नितिन नबीन को मिला प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री का साथ।
40 से कम उम्र के 6 सदस्य, 40 से 49 की उम्र के 15 सदस्य और 50 से 59 के 21 सदस्य को राष्ट्रीय टीम में स्थान। 2029 के चुनाव की जरूरतों को ध्यान में रखकर टीम का गठन।
संबंधित समाचार

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर:मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; 3 की मौत वाहनों में फंसे शव, क्रेन से रेस्क्यू

छात्रा को मिलने बुलाया:कमरे में दोस्तों के साथ किया गैंगरेप; चारों आरोपी नाबालिग, दो गिरफ्तार, दो फरार

तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश:170 से ज्यादा विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल:एमडी ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 4 हजार

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; दो की मौत, वाहनों के नीचे दबे शव, हादसे के बाद लगा लंबा जाम

बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल:बिल्डरों, कॉलोनाइजरों, खरीदारों और निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें

गांधी जयंती पर बेटियों का ‘न्यायाग्रह’:जंजीरों में बंधकर उठाया सवाल; सुरक्षा के नाम पर आजादी क्यों?

भिक्षुक केंद्र के नाम पर भ्रष्टाचार करने वाली रुपाली जैन की होगी गिरफ्तारी:कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

देखिए वीडियो, पीएम से कौन बोले:घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी: हनुमान चालीसा पढ़ते हुए खोला कॉकपिट का दरवाजा

नए प्रदेश प्रभारी का सख्त संदेश:गुटबाजी खत्म करने पर जोर, दिखावटी स्वागत से भी बचने की नसीहत

मस्जिद क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती और बैरिकेडिंग से कारोबार प्रभावित:रास्ता जल्द खोलने की मांग

रसीदें 2.46 करोड़ की बैंक में मिले सिर्फ 16.70 लाख:नगर निगम में 2.30 करोड़ का घोटाला

सुसाइड नोट के हस्ताक्षर पर उठे सवाल:4 आरोपी बरी; फॉरेंसिक रिपोर्ट में हस्ताक्षरों में अंतर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!