खबर
Top News

राम मंदिर दान चोरी के बीच नई व्यवस्था: एसबीआई ने सेना के रिटायर्ड 10 बैंककर्मियों की ड्यूटी लगाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अगस्त 2026, 5:00 pm
शेयर करें:
राम मंदिर दान चोरी के बीच नई व्यवस्था

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले को लेकर चल रही एसआईटी की जांच के बीच व्यवस्थाएं अब तक स्थिर नहीं हो सकी हैं। अब एसओपी के अनुपालन में एसबीआई बैंक प्रबंधन ने नई व्यवस्था बनाई है। बैंक प्रबंधन ने इस बार पारदर्शी, ईमानदार पूर्ण व व्यवस्थित गणना सुनिश्चित कराने के लिए सेना के रिटायर बैंक कर्मियों का चुनाव किया है। एसबीआई की अलग-अलग शाखाओं में कार्यरत दस बैंक कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गणना में 12 कर्मचारियों की जरूरत है। फिलहाल दस को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त गणना कार्य की पूरी देखभाल के लिए एक प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। क्लास टू लेवल के अफसर को सुपरविजन के लिए तैनात कर दिया गया है। बताया गया कि यह सभी बैंक के रेगुलर स्टाफ हैं।

सिक्योरिटी सर्विस की सेवा समाप्ति के लिए सर्कुलर जारी... दूसरी ओर बैंक प्रबंधन ने सिक्योरिटी सर्विस की सेवा समाप्ति के लिए एक सर्कुलर भी जारी कर दिया है। बताया गया कि इस एजेंसी से जुड़े तीन कर्मियों को रोक लिया गया है जिनकी जिम्मेदारी दानपात्रों को जिन पेटियों में खाली कराया जाता है। उन सभी पेटियों को गणना स्थल तक पहुंचाने और पुनः गणना के उपरांत सुरक्षित बैंक तक लाने ले जाने की है।

इसके अलावा एजेंसी के शेष सभी कर्मियों को राम मंदिर से हटा दिया गया है। इसके पहले यहां सम्बन्धित एजेंसी के तीन दर्जन कर्मचारी कार्यरत थे। चढ़ावा चोरी के आरोप में जेल में निरुद्ध आठ आरोपियों में से छह आरोपी इसी एजेंसी के माध्यम से राम मंदिर के गणना कार्य में लगाए गए थे।

पुरानी एजेंसी के पास नहीं था वित्तीय प्रबंधन का अनुभव
चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद बैंक द्वारा अनुबंधित एजेंसी की पड़ताल में सामने आया कि इस एजेंसी के पास वित्तीय प्रबंधन का कोई अनुभव नहीं है। फिर भी बैंक के द्वारा राम मंदिर के चढ़ावे की धनराशि के प्रबंधन में शामिल कर दिया गया।

इतना ही नहीं इन कर्मचारियों को अनेक प्रकार की छूट भी दी गई। उनके ऊपर निर्धारित ड्रेस कोड भी नहीं लागू किया गया और उन्हें मंदिर परिसर में पुलिस जांच से भी मुक्त रखा गया। इसका फायदा आरोपी कर्मचारियों ने उठाया और करोड़ों का गोलमाल कर दिया।

इन कर्मचारियों की आपसी फुटमत से रहस्य से पर्दा उठा और यह लोग पकड़े गए व चोरी की धनराशि की बरामदगी भी उनकी निशानदेही पर राम मंदिर ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपतराय ने करा ली। फिर भी प्राथमिकी दर्ज कराने में विलंब के कारण महासचिव चंपतराय के साथ ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र को त्यागपत्र देना पड़ा।

संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
Top News

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

about 3 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना
Top News

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

about 4 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

about 4 hours ago
चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज
Top News

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

about 4 hours ago
रफ्तार का कहर
Top News

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

about 5 hours ago
अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
Top News

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

about 5 hours ago
कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी
Top News

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

about 5 hours ago
नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा
Top News

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

about 6 hours ago
मिट्टी से मन तक की यात्रा
Top News

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

about 6 hours ago
बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
Top News

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

about 6 hours ago
अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में
Top News

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

about 6 hours ago
NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट
Top News

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

about 6 hours ago
विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है
Top News

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

about 7 hours ago
एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

about 7 hours ago
झूठा निकला  पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा
Top News

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

about 7 hours ago
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री
Top News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

about 7 hours ago
8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री
Top News

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

about 7 hours ago
अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन
Top News

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

about 7 hours ago
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
Top News

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

about 7 hours ago
अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
Top News

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!