घूरने के विवाद में पड़ोसी की हत्या: छत से इतने राउंड फायरिंग; पत्नी और एक बेटा भी घायल, सभी आरोपी फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
घूरकर देखने के विवाद ने मंगलवार रात ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के बड़ा गांव खुरैरी इलाके में खूनी रूप ले लिया। एक पक्ष ने छत पर चढ़कर रायफल से करीब 20 राउंड फायर किए, जिसमें रमेश उर्फ पप्पू कुशवाह की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग में उनकी पत्नी और एक बेटा भी घायल हुए हैं। सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस बल इलाके में तैनात है।
घटना मंगलवार रात करीब 11.30 बजे की है। मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल के अनुसार 5 मई को रमेश कुशवाह की बहन के घर बिजौली में शादी थी। टीका कार्यक्रम से पहले रमेश को भात लेकर जाना था और वे घर से निकल ही रहे थे, तभी सामने रहने वाले पड़ोसी राजपाल बघेल ने उन पर अपने घर की महिलाओं को घूरने का आरोप लगाया। रमेश ने इससे इनकार किया, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पहले ईंट-पत्थर चलने लगे।
इसी बीच राजपाल के परिवार के रामू बघेल, अनार सिंह और सुखवीर बघेल मौके पर आ गए। रामू और अनार सिंह छत पर चढ़ गए और वहां से रायफल से करीब 20 राउंड फायर किए। गोली चलते ही रमेश घर की तरफ भागा, लेकिन दरवाजे पर ही उसके सीने में गोली लग गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फायरिंग में रमेश के बेटे रवि कुशवाह के हाथ में गोली लगी, दूसरे बेटे अनिल को लाठी लगी और पत्नी पुष्पा देवी को छर्रे लगे। बहू नीतू के साथ भी डंडे से मारपीट की गई।
सीएसपी अतुल कुमार सोनी के अनुसार बघेल और कुशवाह परिवार दोनों भिंड के मूल निवासी हैं और आमने-सामने रहते हैं। करीब पांच साल पहले मकान बनाने के समय से दोनों परिवारों के बीच विवाद चला आ रहा था और कई बार झगड़ा हो चुका था। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और पुलिस ने वहां पहुंचकर उनके बयान लिए हैं। सभी आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!