ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी: कपड़ा व्यवसायी को चाकू मारा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खजराना शॉपिंग मार्केट में सरेराह हंगामा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना शॉपिंग मार्केट में ग्राहक बुलाने की बात को लेकर पड़ोसी कपड़ा व्यवसायियों ने 18 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद मार्केट में भारी भीड़ जमा हो गई और जमकर हंगामा हुआ। चाकूबाजी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गए। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
खजराना पुलिस के अनुसार घायल फुरकान पिता मोहम्मद शाहिद (18) निवासी सुपर पैलेस खजराना है। परिजन ने बताया कि फुरकान खजराना शॉपिंग मार्केट में एसआर क्रिएशन के नाम से दुकान संचालित करता है। पड़ोस में जावेद अली और अकरम अली की दुकान है।
परिजन के मुताबिक उनकी दुकान पर ग्राहक नहीं आने की बात को लेकर दोनों फुरकान से विरोध करते रहते थे। कल फुरकान दुकान पर ग्राहक बुला रहा था। इसी बात को लेकर जावेद और अकरम ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर दोनों मारपीट पर उतारू हो गए और इस दौरान फुरकान पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। वारदात के बाद मार्केट में भारी भीड़ जमा हो गई और जमकर हंगामा हुआ।
चाकू लगने के बाद फुरकान का दोस्त अमन उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही खजराना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
परिवार में बना हुआ है डर का माहौल
परिजन का कहना है कि हमलावरों ने विवाद के दौरान तमाम बदमाश बुलवा लिए थे और फुरकान को हत्या की धमकी भी दी है। चाकूबाजी के बाद परिवार खौफ में है। फुरकान को भी हत्या का डर सता रहा है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।
संबंधित समाचार

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!

पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा:24 रूटों पर 96 बसों का संचालन शुरू; 46 नए इंटरसिटी रूट जुड़ेंगे

रातभर निकला नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों का कारवां:इंदौर की गौरवशाली परंपरा हुई जीवंत

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:एमआईजी में सोया युवक फिर नहीं उठा

कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज:7 छात्र सस्पेंड टीसी थमाकर होलकर कॉलेज से बाहर करने की तैयारी

सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी:पट्ठे और प्रेमिका पर हजारों रुपए ऐंठने का आरोप

देखिये वीडियो, सिटी बस ने कई लोगों को कुचला:एक की मौत; दो गंभीर घायल, गुस्साई भीड़ ने बस के कांच फोड़े

महंत पर महिला से आपत्तिजनक बात का आरोप:पद से हटाने की मांग; पंचायत ने प्रस्ताव भेजने का लिया फैसला

तीन दिन से नहीं दिखी थी महिला:घर में 200 से ज्यादा खाली बीयर कैन मिलीं

सूरज जाट की तलाश में दौड़ रही पुलिस की टीमें:मददगारों और आश्रय देने वालों की कुंडली भी खंगाल रही पुलिस

युवती से बिल्डिंग में रहने वाले युवक ने की अभद्रता:मारपीट और छेड़छाड़ का लगाया आरोप

कमजोर बारिश से खेती पर संकट:कृषि विभाग खोज रहा कम पानी में तैयार होने वाली फसलें; पैदावार पर संकट

गणेश विसर्जन जुलूस में दो पक्ष भिड़े:थाने के अंदर भी हाथापाई; प्रतिमा लेकर शिकायत करने पहुंचा एक पक्ष, पुलिस ने संभाली स्थिति

जम गई पुलिस कमिश्नर की झांकी:बदमाशों पर कसी नकेल; शानदार निकला चल समारोह

बार के बाहर अंधाधुंध फायरिंग:27 लोगों की मौत; 15 घायल, AK-47 लेकर पहुंचे थे 8 हमलावर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!