खबर
Top News

संसद में NDA-कांग्रेस सांसद आमने-सामने: BJP ने पूछा- राहुल झारखंड क्यों नहीं गए; प्रियंका बोलीं- वे छात्रों से मिल चुके हैं, हंगामे के बाद दोनों सदन स्थगित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अगस्त 2026, 1:26 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
मानसून सत्र के आखिरी दिनों में संसद के भीतर और बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ गया है। मंगलवार को संसद परिसर में NDA और कांग्रेस सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया।

NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने और चर्चा से भागने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस सांसदों ने जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ गए। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और BJP सांसद मुकेश दलाल के बीच भी बातचीत हुई।

BJP सांसद ने पूछा- राहुल झारखंड क्यों नहीं गए?
प्रियंका गांधी के संसद पहुंचने के दौरान BJP सांसद राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान मुकेश दलाल ने प्रियंका से सवाल किया कि राहुल गांधी झारखंड में छात्र प्रदर्शनकारियों से मिलने क्यों नहीं गए?

इस पर प्रियंका गांधी मुस्कुराते हुए उनके पास गईं और जवाब दिया कि राहुल झारखंड गए हैं और छात्र प्रदर्शनकारियों से मुलाकात भी कर चुके हैं।

संसद में लगातार हंगामा, दोनों सदन स्थगित

संसद के दोनों सदनों में भी हंगामा जारी रहा। लोकसभा में स्पीकर ओम बिड़ला ने विपक्षी सांसदों से सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष को मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सदन की कार्यवाही बाधित न हो। हालांकि, हंगामा जारी रहने के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा में भी विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के कारण पहले कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित हुई। कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद MSME बिल पर चर्चा शुरू हुई, लेकिन हंगामा जारी रहने पर राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष
विपक्ष दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग कर रहा है। सरकार ने सोमवार को कहा था कि अमित शाह इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं।

हालांकि राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष अमित शाह की राय नहीं सुनना चाहता, बल्कि यह जानना चाहता है कि छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और गोलीबारी का आदेश किसने दिया था।

रामदास आठवले बोले- राहुल गांधी सदन चलने दें
केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें सदन चलने देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी डरे हुए हैं।

इसी वजह से उन्हें चुनावों में हार का सामना करना पड़ता है। आठवले ने कहा कि जब अमित शाह सदन में बोलने के लिए तैयार हैं तो राहुल गांधी को चर्चा में शामिल होना चाहिए।

धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला
पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर छात्रों के मुद्दे पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के हितों को लेकर लगातार झूठ फैला रही है और राहुल गांधी के पास तथ्यों की कमी है। प्रधान ने आरोप लगाया कि विपक्ष न तो संसद में आना चाहता है और न ही सरकार का जवाब सुनना चाहता है।

गौरव गोगोई बोले- राहुल ने तुरंत की थी लाठीचार्ज की निंदा
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि राहुल गांधी ने झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घटना के बाद सोमवार शाम को ही इसकी निंदा कर दी थी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने घटना के बाद प्रतिक्रिया देने में देरी नहीं की और प्रधानमंत्री की तरह दो सप्ताह बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करने का इंतजार नहीं किया।

कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
BJP सांसद कंगना रनौत ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संसद की कार्यवाही नहीं चलने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चर्चा करने से इनकार कर दिया है।

कंगना ने दावा किया कि पहले राहुल गांधी ने एक मुद्दे पर चर्चा की मांग की थी, लेकिन चर्चा के लिए बुलाए जाने के बाद उन्होंने इससे इनकार कर दिया।

NDA संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी समेत कई नेता शामिल
इससे पहले संसद भवन की लाइब्रेरी बिल्डिंग में NDA संसदीय दल की साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक हुई। बैठक की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन समेत NDA के कई नेता मौजूद रहे।

मानसून सत्र के सिर्फ 3 दिन बाकी
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ था और 13 अगस्त को समाप्त होना है। यानी अब सत्र के सिर्फ तीन दिन बाकी हैं। लेकिन छात्र प्रदर्शन और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध के कारण संसद की कार्यवाही लगातार प्रभावित हो रही है।

संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता
Top News

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

about 20 hours ago
टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत
Top News

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

about 20 hours ago
वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप
Top News

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

about 21 hours ago
महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब
Top News

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

about 21 hours ago
भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग
Top News

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

about 21 hours ago
विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा
Top News

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

about 21 hours ago
जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी
Top News

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

about 21 hours ago
शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज
Top News

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

about 22 hours ago
वह वाली दीपावली अब कहां रही
Top News

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

about 22 hours ago
वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली
Top News

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

about 22 hours ago
त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान
Top News

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

about 22 hours ago
थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा
Top News

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

about 22 hours ago
पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला
Top News

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

about 22 hours ago
मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा
Top News

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

about 22 hours ago
जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन
Top News

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

about 22 hours ago
भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला
Top News

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

about 22 hours ago
ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी
Top News

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

about 22 hours ago
फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके
Top News

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

about 22 hours ago
देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली
Top News

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

1 day ago
शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी
Top News

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल

1 day ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!