छात्रा की अचानक मौत: पीटी करते वक्त गिरी 6th क्लास की स्टूडेंट; साइलेंट अटैक की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
जिले के बदनावर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, मुलथान से मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। विद्यालय में छठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा निशा सूर्यवंशी की पीटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
पीटी करते समय अचानक गिरी छात्रा
जानकारी के अनुसार, निशा रोज की तरह सुबह अन्य छात्रों के साथ स्कूल ग्राउंड में पीटी के लिए गई थी। सुबह करीब 7:15 बजे व्यायाम के दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ी।
ग्राउंड पर मौजूद बच्चों और शिक्षकों ने तुरंत उसे संभाला, लेकिन जब शरीर में कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखी तो उसे तत्काल सिविल अस्पताल, बदनावर ले जाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार सुरेश नागर भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमॉर्टम किया गया, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।
साइलेंट अटैक से मौत की आशंका
डॉ. कृष्णा राठौड़ ने बताया कि छात्रा को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था। प्रारंभिक तौर पर साइलेंट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
रिपोर्ट के बाद होगा मौत का खुलासा
टीआई अमित सिंह कुशवाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। वहीं तहसीलदार सुरेश नागर ने बताया कि बिसरा जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी।
स्कूल परिसर में शोक का माहौल
घटना के बाद स्कूल परिसर में शोक और सन्नाटा छा गया। साथी छात्र और शिक्षक गहरे सदमे में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!