नौतपा में मौसम का डबल अटैक: प्रदेश में कहीं पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार; तो कहीं आंधी-बारिश से राहत, 46 जिलों में हीटवेव चलने की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में इस बार नौतपा ने मौसम का अनोखा रूप दिखाया है। एक ओर कई जिलों में तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं दूसरी ओर आंधी और बारिश का दौर भी जारी है। पिछले तीन दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है और गुरुवार को भी लू, तेज गर्मी और धूलभरी आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी
छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव लगातार 10 दिनों से प्रदेश के सबसे गर्म शहर बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार दोनों शहरों में तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि इससे पहले पारा 47 डिग्री के पार भी जा चुका है। यहां गुरुवार के लिए तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
गर्मी के कारण हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ा
प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के कारण हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच पर्याप्त पानी, हल्का भोजन और दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचना बेहद जरूरी है।
कई जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 29 से 31 मई तक कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से गर्मी के बीच मौसम बदल रहा है। छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में दोपहर तक तेज गर्मी और शाम को बारिश होने का अनुमान है।
16 शहरों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर
बुधवार को दतिया 45.7 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। रीवा, दमोह, राजगढ़, टीकमगढ़ और सतना समेत 16 शहरों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर में भी तेज गर्मी का असर बना रहा।
रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि सागर, रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली समेत कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट लागू है। दूसरी तरफ इंदौर, धार, देवास और नर्मदापुरम जैसे इलाकों में लू से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।
दो स्थितियों के बीच झूल रहा मौसम
मई के आखिरी दिनों में मध्य प्रदेश का मौसम फिलहाल दो चरम स्थितियों के बीच झूलता नजर आ रहा है। दिन में आग उगलती धूप और शाम होते ही बदलता आसमान।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!