खुदी सड़क और उड़ती धूल से नसिया रोड का व्यापार ठप: एक महीने से बंद है काम; 29 जून तक कोर्ट का स्टे, जुलाई में बढ़ेगी परेशानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र नसिया रोड के व्यापारी नगर निगम और ठेकेदार की लापरवाही के कारण भारी मुसीबत का सामना कर रहे हैं। ड्रेनेज लाइन डालने के नाम पर करीब दो महीने पहले खोदी गई सड़क पर काम अधूरा छोड़ दिया गया। एक महीने से ड्रेनेज का काम पूरी तरह बंद है। व्यापारियों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे।
क्षेत्र के व्यापारियों ने बताया निगम और ठेकेदार के लोग केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए सड़क पर मुरम डलवाकर और पानी छिड़ककर इतिश्री कर लेते हैं। यह मुरम अब लोगों के लिए जी का जंजाल बन चुकी है, क्योंकि दिनभर यहां से गुजरने वाले वाहन इस पर फिसल रहे हैं, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं।
इसके साथ ही पूरे दिन सड़क पर धूल का बवंडर-सा उड़ता रहता है, जिससे दुकानों में बैठना और व्यापार करना असंभव हो गया है। स्थिति इतनी खराब है कि दुकानदारों को धूल से बचने के लिए दिनभर अपनी दुकानों के आगे प्लास्टिक के पर्दे लटकाने पड़ रहे हैं, जिससे उनका पूरा कारोबार प्रभावित हो रहा है।
...तो बारिश के दिनों हालात और बिगड़ेंगे
इस सड़क का चौड़ीकरण होना था, लेकिन इस मामले में कोर्ट से 29 जून तक राहत मिली हुई है। अगली सुनवाई के बाद ही आगे की कार्रवाई संभव होगी। व्यापारियों का कहना है कि जून के अंत तक स्टे है और जुलाई से मानूसन के दौरान भारी बारिश शुरू हो जाएगी।
निगम प्रशासन अस्थायी लीपापोती छोड़कर खुदी हुई सड़क का तुरंत डामरीकरण करवाए, ताकि लोगों को सुविधा होे। नमन सेल्स, आशा ट्रेडर्स, स्पेयर किंग, स्पीड महेंद्रा, संतोषश्री स्पेयर, सुनील इलेक्ट्रिक, जय सेल्स, अर्पित इलेक्ट्रिक, नोबल गैस, श्री इंडस्ट्रीज, सुनील इंटरप्राइजेज, श्रीराम इलेक्ट्रिक, पाटीदार पंप, राजश्री इलेक्ट्रिक, जैन रेफ्रिजरेटर, अरिहंत रेफ्रिजरेटर, आदि ने डामरीकरण की मांग की है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी:नंगे पैर लगाई गोवर्धन परिक्रमा; ब्रजवासियों की श्रद्धा देखकर हुए भावुक

BJP विधायक के साले की हत्या:बिजली विवाद या पुरानी रंजिश?

वीडियो देखिये, मंत्री के वाहन को युवक ने रोकने की कोशिश की:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना:अब नए स्थान की तलाश; टंकी चौक पर बनकर तैयार मंदिर में नहीं होंगे विराजित

परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ:इस नेत्री के मंत्री बनने की अटकलें; महाराष्ट्र सरकार में भी तीन मंत्री पद मांगने का दावा, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे:सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

इस शहर में पकड़ी ड्रग्स:इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश

वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी:प्रैक्टिकल में जीरो नंबर दे देंगे; सख्ती से जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं

बर्फीली हवाओं की चपेट में समूचा प्रदेश:इस जिले का यह इलाका सबसे ठंडा; इस शहर में घने कोहरे से 15 मीटर रही दृश्यता

एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार:बाइक की सीट के नीचे छिपा रखी थी; पहले से छह आपराधिक प्रकरण दर्ज, सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप:कटघरे में राजधानी का एयरपोर्ट; जेड प्लस सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की शिकायत दिल्ली पहुंची

तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब:नौकरानी और केयरटेकर संदेह के घेरे में; बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा था काम पर

भारतीय टीम संकट में घिर गई:सस्ते में गंवा दिए 6 विकेट; बल्लेबाजों ने किया निराश

चाय पीने के दौरान हुआ विवाद:नाबालिग से मारपीट; बाल पकड़कर पीटा

मां की बेरहमी...:सात साल की बेटी का पैर गैस पर जलाया

आशियाने मलबे में हुआ तब्दील:अब सिर पर कर्ज का बोझ; इतने परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, आसमान के नीचे कट रही रातें

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!