खबर
Top News

एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर नारकोटिक्स का महाप्रहार: चंदेरी में छापा मारकर पकड़ी डेढ़ करोड़ की ड्रग्स; दो तस्कर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल भी मिली

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 फ़रवरी 2026, 4:35 pm
शेयर करें:
एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर नारकोटिक्स का महाप्रहार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशा कारोबार के खिलाफ इंदौर नारकोटिक्स विंग ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई कर अशोकनगर जिले के चंदेरी क्षेत्र में एमडी ड्रग्स बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया है। छापामार कार्रवाई में करीब डेढ़ करोड़ रुपए कीमत की ड्रग्स, बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल और तैयार माल बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल भी जब्त की है।

नारकोटिक्स विंग को लंबे समय से सूचना मिल रही थी चंदेरी निवासी राघवेंद्र सिंह और प्रियांशु मिलकर एमडी ड्रग्स बनाने और उसकी सप्लाई का संगठित कारोबार चला रहे हैं। इनपुट पुख्ता होने पर नारकोटिक्स विंग ने तत्काल एक्शन प्लान तैयार किया। डीएसपी संतोष हाडा के नेतृत्व में टीम गठित की गई और टीआई भारत चावड़ा सहित अधिकारियों ने रणनीतिक ढंग से इलाके की घेराबंदी कर छापा मारा।

गुप्त स्थान पर थी फैक्ट्री
छापेमारी में पुलिस को गुप्त स्थान पर ड्रग्स फैक्ट्री मिली, जहां एमडी ड्रग्स बनाने का पूरा सेटअप था। मौके से ड्रग्स में इस्तेमाल होने वाले रासायनिक पदार्थ, उपकरण और काफी मात्रा में तैयार ड्रग्स बरामद की गई। प्रारंभिक आकलन में जब्त माल की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है। फैक्ट्री का सेटअप देखकर पुलिस अधिकारी भी चौंक गए, क्योंकि यह पेशेवर तरीके से संचालित की जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कुछ समय से एमडी ड्रग्स का निर्माण कर मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में सप्लाई कर रहे थे। सप्लाई नेटवर्क को लेकर पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। यह भी जांच की जा रही है केमिकल की आपूर्ति कहां से हो रही थी और तैयार ड्रग्स किन-किन शहरों में भेजी जा रही थी।

आरोपियों से एक अवैध पिस्तौल बरामद होना भी मामले को और गंभीर बनाता है। पुलिस का मानना है हथियार का इस्तेमाल ड्रग्स कारोबार की सुरक्षा और धमकी देने के लिए किया जाता था। आरोपियों पर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

डीएसपी संतोष हाडा के अनुसार कार्रवाई नशे के नेटवर्क पर सीधा प्रहार है। एमडी ड्रग्स जैसे घातक नशीले पदार्थों की फैक्ट्री का खुलासा कर बड़ी सप्लाई चेन को तोड़ा है। एनडीपीएस एक्ट की सख्त धाराओं में केस दर्ज किया है और आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा।

नारकोटिक्स टीम पूरे नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगालने में जुटी है। पता लगाया जा रहा है आरोपियों के संपर्क किन बड़े तस्करों से थे और क्या गिरोह के तार किसी अंतर्राज्यीय या अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े हैं?

पुलिस को उम्मीद है पूछताछ में कई और नाम सामने आ सकते हैं। नारकोटिक्स अधिकारियों का कहना है नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए खुफिया तंत्र को और मजबूत किया जाएगा, ताकि युवाओं को बर्बाद करने वाले इस जहर की सप्लाई जड़ से खत्म की जा सके।

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच
Indore

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

17 minutes ago
देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया
Top News

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

25 minutes ago
राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित
Top News

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

25 minutes ago
सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई
Indore

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

39 minutes ago
स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं
Top News

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

44 minutes ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

about 1 hour ago
व्यापारिक संगठनों की चेतावनी
Top News

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

about 1 hour ago
जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार
Top News

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

about 1 hour ago
आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

about 1 hour ago
युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

about 2 hours ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

about 2 hours ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

about 2 hours ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

about 2 hours ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 2 hours ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 3 hours ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 3 hours ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 3 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!