नशीले कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा: ठिकानों पर सर्चिंग जारी; नाबालिगों से कराते थे पैकेजिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के गांधीनगर क्षेत्र में पकड़े गए अवैध नशीले कफ सिरप के बड़े नेटवर्क की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों से देर रात तक चली पूछताछ में सामने आया है कि इस अवैध कारोबार का नेटवर्क मुबारकपुर क्षेत्र तक फैला हुआ था।
75 हजार बोतल कफ सिरप किया था बरामद
जानकारी मिलने के बाद स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मुबारकपुर में संभावित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि STF ने गांधीनगर स्थित डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी में छापेमारी कर करीब 75 हजार बोतल नशीला कफ सिरप बरामद किया था।
1.5 करोड़ रुपए आंकी गई कीमत
जब्त माल की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपए आंकी गई है। इस मामले में तीन नाबालिगों समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पूरे कारोबार को अलग-अलग टीमों में बांट रखा था। मुख्य आरोपी अकील खान और उसके साथी भोपाल शहर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नशीले कफ सिरप की सप्लाई करते थे।
इसके लिए लोडिंग वाहनों का इस्तेमाल किया जाता था। वहीं अन्य आरोपी स्टॉक को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाने, छिपाने और पैकेजिंग बदलने का काम संभालते थे। STF का मानना है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा था।
नाबालिगों से कराते थे पैकेजिंग
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि तीन नाबालिगों को इस अवैध कारोबार में लगाया गया था। उनसे कफ सिरप की पैकिंग, रेपर बदलने और माल को व्यवस्थित करने जैसे काम कराए जाते थे। अब जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि बच्चों को इस नेटवर्क में शामिल करने के पीछे कौन लोग जिम्मेदार थे।
रेपर बदलकर खपाया जाता था माल
STF की शुरुआती जांच के मुताबिक आरोपी कफ सिरप के मूल रेपर हटाकर दूसरे रेपर चढ़ा देते थे, ताकि माल की पहचान छिपाई जा सके और आसानी से बाजार में बेचा जा सके। आशंका है कि इसी तरीके से भोपाल और आसपास के जिलों में बड़ी मात्रा में नशीले सिरप की सप्लाई की जा रही थी।
मुबारकपुर में दबिश
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर STF की टीम मुबारकपुर क्षेत्र में लगातार सर्चिंग कर रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि वहां से और स्टॉक या महत्वपूर्ण साक्ष्य मिल सकते हैं। मामले में दो आरोपी अभी भी फरार हैं।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
उनकी गिरफ्तारी के लिए STF की दो विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से उनकी तलाश कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी:पत्नी और सास की हत्या कर शव कमरे में बंद किए; जंगल में छिपा आरोपी

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!