हत्याकांड का खुलासा: शराब पिलाने की जिद बनी वजह; पत्थर मारकर उतारा था मौत के घाट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया क्षेत्र में 17 अप्रैल को मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान खरगोन जिले के भीकनगांव निवासी कड़वा जी पुत्र राजाराम दगोड़ के रूप में हुई, जो शहर में मजदूरी करता था।
सिर कुचला हुआ था
डीसीपी कुमार प्रतीक के अनुसार, शव स्कीम नंबर 136 इलाके में मिला था, जिसका सिर कुचला हुआ था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी प्रमोद पुत्र फूलचंद वेद्य को गिरफ्तार किया, जो खुद भी मजदूरी करता है।
शराब पिलाने की जिद बनी हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि 16 अप्रैल की रात प्रमोद एमआर-10 स्थित शराब दुकान से शराब लेकर निकला था। वहीं उसकी मुलाकात कड़वा से हुई, जिसने साथ में शराब पीने की जिद की। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और अपशब्द कहे गए।
पत्थर मारकर हत्या कर दी
गुस्से में प्रमोद कड़वा को अपनी गाड़ी पर बैठाकर ले गया। नशे की हालत में उसने पहले उसे बाइक से गिराया और फिर सिर पर पत्थर (ब्लॉक) मारकर उसकी हत्या कर दी।
सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
मामले की जांच के दौरान शराब दुकान के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी प्रमोद मृतक को अपने साथ ले जाते हुए नजर आया, जिससे पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला।
पुलिस की कार्रवाई
इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में थाने से हटाए गए एसआई संजय विश्नाई, प्रणीत भदौरिया, दिनेश गुर्जर और रविंद्र भदौरिया ने भी अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें जांच में शामिल कर केस का खुलासा किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!