खबर
Top News

नशे में झूमते शराबियों के हवाले निगम का ट्रैक्टर: व्यस्ततम सड़क पर टला बड़ा हादसा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 मई 2026, 1:12 pm
शेयर करें:
नशे में झूमते शराबियों के हवाले निगम का ट्रैक्टर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की व्यस्ततम सड़कों पर नगर निगम के नाम पर चल रही जानलेवा लापरवाही का एक ऐसा भयावह खुलासा हुआ है, जिसने प्रशासनिक तंत्र की जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

नवलखा चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नगर निगम के कार्य में लगा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर भीड़भाड़ वाले इलाके में घुसने लगा।

यह महज संयोग था कि वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस ने समय रहते इस ट्रैक्टर को रोक लिया, वरना शहर के इस मुख्य मार्ग पर दर्जनों जिंदगियां एक साथ खतरे में पड़ सकती थीं।

यह घटना केवल एक यातायात उल्लंघन नहीं है, बल्कि नगर निगम के उस खोखले सिस्टम का खुलासा है जहां सरकारी संसाधनों का उपयोग नशेड़ी और गैर-जिम्मेदार तत्वों द्वारा किया जा रहा है।

यह ट्रैक्टर किसी भी वक्त अनगिनत परिवारों को उजाड़ सकता था।

मौके पर मौजूद ट्रैफिक एसआई अनिल चौहान और उनकी टीम ने जब ट्रैक्टर को घेरकर रुकवाया, तो निगम की कार्यप्रणाली का सबसे शर्मनाक चेहरा सामने आया। ट्रैक्टर चालक और उस पर सवार दो अन्य युवक इस कदर धुत थे कि उन्हें अन्य वाहनों और राहगीरों का कोई होश नहीं था।

पुलिस ने जब चालक को सीट से नीचे उतारा, तो वह खड़ा होने तक की स्थिति में नहीं था और डिवाइडर पर ही पसर गया। इस ने यह खुलासा कर दिया कि सरकारी काम की आड़ में कैसी लापरवाही हो रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर जिस रफ्तार और अंदाज में लहरा रहा था, उसे देखकर कोई भी कह सकता था कि इसका रुकना किसी चमत्कार से कम नहीं था।

घटना से नागरिकों में रोष- इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर की जनता में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि एक तरफ शहर को सफाई में नंबर वन बनाने का दावा किया जाता है, वहीं दूसरी ओर निगम की आड़ में इस तरह की जानलेवा गतिविधियां चल रही हैं।

अब इस बात का बड़ा खुलासा होने के बाद सबकी निगाहें निगम कमिश्नर और जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि वे इस घोर लापरवाही के असली गुनहगारों पर क्या कड़ा एक्शन लेते हैं।

फिलहाल, जब्त ट्रैक्टर भंवरकुआं थाने में खड़ा है और पुलिस चालक के पुराने रिकॉर्ड की जांच के साथ-साथ यह भी पता लगा रही है कि नशे में धुत इन युवकों को यह ट्रैक्टर थमाने वाला असली जिम्मेदार कौन है।

शराबियों को ट्रैक्टर चलाने की अनुमति किसने दी
ट्रैक्टर के अगले हिस्से पर लगी इंदौर नगर निगम, जोन 12 की प्लेट इस बात का सीधा प्रमाण है कि विभाग ने बिना किसी जिम्मेदारी के शराबियों के हाथों में यह ट्रैक्टर सौंप दिया था।

यह प्लेट अक्सर पुलिसिया चेकिंग से बचने का जरिया मानी जाती है, जिसका फायदा उठाकर ये शराबी शहर की सड़कों पर आतंक मचा रहे थे।

पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर आरोपियों को भंवरकुआं थाने भेज दिया है, लेकिन इस घटना ने निगम प्रशासन की मॉनिटरिंग और ठेकेदारी व्यवस्था के तहत होने वाले कामों का सच जनता के सामने ला दिया है।

आखिर व्यस्ततम समय में इस तरह की घोर लापरवाही बरतने वाले इन शराबियों को सरकारी ट्रैक्टर चलाने की अनुमति किस अधिकारी ने दी थी और क्या निगम के जोनल अधिकारियों के पास अपने वाहनों और चालकों की जांच करने का कोई तंत्र मौजूद है, यह अब जांच का सबसे बड़ा विषय है।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 16 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 16 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 16 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 17 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 17 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 17 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 17 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 17 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 17 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 17 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 17 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 17 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 17 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 17 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 17 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 17 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 17 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 18 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 18 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!