जर्जर भवनों पर निगम की कार्रवाई: बारिश के बीच दो खतरनाक इमारतों के हिस्से हटाए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में लगातार हो रही बारिश के बीच संभावित हादसों को रोकने के लिए नगर निगम ने जर्जर और खतरनाक भवनों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को निगम की टीम ने जोन क्रमांक-12 में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए खतरनाक भवनों के जर्जर हिस्सों को हटाया।
छज्जा गिरने की मिली थी शिकायत
भवन अधिकारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि पहली कार्रवाई करीब 1,000 वर्गफीट क्षेत्रफल वाले एक जर्जर भवन पर की गई। भवन मालिक को 26 जून को पहला नोटिस जारी किया गया था। हाल ही में इस भवन का छज्जा गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त होने की शिकायत भी मिली थी। निरीक्षण में भवन को खतरनाक पाए जाने के बाद मंगलवार को उसके जर्जर हिस्से को हटा दिया गया।
नंदलालपुरा में भी हटाया गया जर्जर निर्माण
नगर निगम ने नंदलालपुरा स्थित सोमवंती समाज की भूमि पर बने पुराने और जर्जर निर्माण के खिलाफ भी कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, इस भवन को वर्ष 2022-23 से लगातार नोटिस दिए जा रहे थे, लेकिन भवन की मरम्मत या सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।
इसके बाद 14 जून को अंतिम नोटिस जारी किया गया था। बारिश के दौरान भवन गिरने की आशंका को देखते हुए मंगलवार को निगम ने जर्जर हिस्से को हटाने की कार्रवाई की।
पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान
कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो थाना क्षेत्रों का पुलिस बल तैनात रहा। वहीं नगर निगम की दो से तीन रिमूवल टीमों ने एक पोकलेन मशीन और दो जेसीबी की मदद से जर्जर हिस्सों को हटाया।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में चिन्हित सभी खतरनाक भवनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि मानसून के दौरान भवन गिरने से होने वाली जनहानि और दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!